Bihar news : इनरवा बॉर्डर पर छोटी भंसार और चारपहिया वाहनों के परिचालन की जगी उम्मीद, दीपों से लिखा 'भारत-नेपाल संबंध अमर रहें'। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर छोटी भंसार व्यवस्था लागू कराने और चारपहिया वाहनों का आवागमन जल्द बहाल करने की मांग को लेकर रविवार की शाम भारत-नेपाल मैत्री का अनूठा नजारा देखने को मिला। सीमा पर 'नेपाल-भारत संबंध अमर रहें' का संदेश दीपों से लिखकर दीप प्रज्वलित किया गया। इसके बाद जमकर आतिशबाजी भी की गई। कार्यक्रम में भारत और नेपाल के सैकड़ों नागरिक शामिल हुए। इस दौरान दोनों देशों के लोगों में काफी उत्साह और खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ नेपाल के पर्सा क्षेत्र संख्या-4 के संघीय सांसद टेक बहादुर शाक्य तथा इनरवा कैंप के इंस्पेक्टर उत्तम सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बॉर्डर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री के हाथ मिलाते हुए बड़े बैनर लगाए गए ।#IndoNepalBorder #IndiaNepalFriendship #NepalIndiaRelations #InarwaBorder #ChhotiBhansar #BorderTrade #IndiaNepalBrotherhood #BiharNews #WestChamparan #NepalNews #BorderDevelopment #indianepalfriendshipforever
Bettiah, West Champaran | Nov 23, 2026