समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने किया वृद्धाश्रम पश्चिमी चंपारण का निरीक्षण, वरिष्ठजनों से संवाद कर जाना उनका कुशलक्षेम
“वरिष्ठजन हमारे समाज की धरोहर हैं, उनकी सेवा, सम्मान एवं सुरक्षा के लिए बिहार सरकार सदैव प्रतिबद्ध है।” — डॉ. श्वेता गुप्ता
बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग की माननीय मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना के अंतर्गत संचालित वृद्धाश्रम, पश्चिमी चंपारण का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उपलब्ध आवासीय, स्वास्थ्य, भोजन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
वृद्धाश्रम परिसर में आगमन पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री विकास कुमार ने सर्वप्रथम पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर माननीय मंत्री का स्वागत किया। वहीं, वरिष्ठजनों ने शॉल, रामायण एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम अधीक्षक श्री आदित्य कुमार मधुकर ने माननीय मंत्री को परिसर का भ्रमण कराते हुए व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। माननीय मंत्री ने विशेष आत्मीयता का परिचय देते हुए अपने हाथों से सभी वरिष्ठजनों को मच्छरदानी एवं फल वितरित किए तथा उन्हें भोजन भी परोसा।
उन्होंने एक-एक कर सभी वरिष्ठजनों से उनकी समस्याएं एवं आवश्यकताएं जानीं। साथ ही, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री विकास कुमार को वरिष्ठजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, भोजन, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर माननीय मंत्री ने वृद्धाश्रम परिसर में पौधारोपण भी किया।
उल्लेखनीय है कि वृद्धाश्रम, पश्चिमी चंपारण का संचालन बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। इसका प्रबंधन पटना स्थित उमंग बाल विकास आवासीय विकलांग प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किया जा रहा है।
मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रोचना माद्री , वरीय उप-समाहर्ता-सह-सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री विकास कुमार, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई श्री दिलीप कामत, वृद्धाश्रम अधीक्षक श्री आदित्य कुमार मधुकर, वृद्धाश्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्यगण एवं सभी कर्मी उपस्थित रहे।
#samratchoudhary
#cmsamrat
Samrat Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar