Public App Logo
Profile Picture

West Champaran (Bettiah) District Administration

@DPROBettiah
586Followers
0Following
Video 0
Video 1
Video 2
Video 3
Video 4
Video 5
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार में उच्च शिक्षा को और बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से 50 प्राइवेट यूनिवर्सिटी स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

Samrat Choudhary 
<nis:link nis:type=tag nis:id=privateuniversity nis:value=PrivateUniversity nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
Video 7
‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आयोजित सेवा सेतु शिविर में आमजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर से लाभान्वित लाभुकों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सेवा सेतु शिविर के माध्यम से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में काफी सुविधा हुई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=sevasankalpabhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

जिला पदाधिकारी ने लौरिया में सेवा सेतु शिविर का किया निरीक्षण।

पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा आवेदनों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश।

सरकार के निर्देश के आलोक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में दिनांक 06 से 08 अक्टूबर 2026 तक सभी प्रखंडों में सेवा सेतु शिविर-‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के सभी प्रखंडों के चयनित पंचायतों एवं नगर निकायों में सेवा सेतु शिविर आयोजित कर आमजनों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।

जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण श्री तरनजोत सिंह ने लौरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित सेवा सेतु शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के काउंटरों का जायजा लिया तथा वहां उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से प्राप्त आवेदनों एवं उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि सेवा सेतु शिविर का मुख्य उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक उनके द्वार पर पहुंचाना है। उन्होंने निर्देश दिया कि शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति शिविर में पहुंचकर योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

उन्होंने विशेष रूप से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, लखपति दीदी योजना एवं पीएमएफई सहित अन्य योजनाओं के तहत अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त करने तथा प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले लोगों को योजनाओं की पात्रता एवं प्रक्रिया के संबंध में स्पष्ट एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें आवेदन करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

जिला पदाधिकारी ने राजस्व से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक राजस्व मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। सभी मामलों का पारदर्शी एवं नियमानुकूल तरीके से त्वरित निष्पादन करने तथा आमजनों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

उन्होंने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि सेवा सेतु शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, लौरिया श्री संजीव कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री केशव कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा श्री आलोक कुमार झा, बीपीएम, जीविका श्री राकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=sevasankalpabhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
Samrat Choudhary 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिला पदाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

जिलास्तरीय शांति समिति एवं प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न।

दुर्गापूजा (शारदीय नवरात्र) एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। विधि-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी, श्री तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया।

जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों से पर्व के मद्देनजर की जा रही तैयारियों एवं विधि-व्यवस्था संधारण की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा एवं दशहरा आस्था और सौहार्द का पर्व है। जिले में पर्व के दौरान शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारा कायम रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी तत्परता एवं सजगता के साथ दायित्वों का निर्वहन करें।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। आवश्यकतानुसार ड्रोन के माध्यम से निगरानी, फ्लैग मार्च एवं सघन गश्ती कराई जाए। सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। शांति समिति की बैठकें आयोजित कर स्थानीय लोगों एवं पूजा समितियों के साथ समन्वय बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया।

उन्होंने कैम्प कोर्ट के माध्यम से बाउंड डाउन की कार्रवाई, सोशल मीडिया की विशेष निगरानी तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री के प्रसार पर कड़ी नजर रखने को कहा गया।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी पूजा समितियां लाइसेंस प्राप्त कर ही प्रतिमा अधिष्ठापन करें तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप पूजा-पंडालों का निर्माण सुनिश्चित करें। पंडालों में फायर सेफ्टी के मानकों का पालन, सीसीटीवी, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, वॉच टावर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं प्रशिक्षित वोलेंटियर्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने विद्युत तारों का सत्यापन, लाउडस्पीकर के लिए विधिवत अनुमति, अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध तथा डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया।

विसर्जन के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित तिथि एवं निर्धारित रूट से ही कराया जाए। विसर्जन स्थलों पर क्राउड मैनेजमेंट के पुख्ता इंतजाम हों तथा गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। जलस्तर को देखते हुए नावों के परिचालन में विशेष सतर्कता बरतने तथा आवश्यकता पड़ने पर एसडीआरएफ/एनडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने होटलों, ढाबों एवं लॉजों की जांच, बाइकर्स की निगरानी तथा यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। पूजा-पंडालों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री कुमार गौतम एवं पुलिस अधीक्षक, बगहा, श्री राजेश कुमार ने भी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक से पूर्व जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। डीएम ने समिति के सदस्यों से कहा कि दशहरा का पर्व जिले में आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने में सभी अपना सक्रिय सहयोग दें।

शांति समिति के सदस्यों ने भी जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी जिले में दशहरा पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। बैठक में रजिया तबस्सुम, फरहान रजा, मो. एजाज, संजय कुमार सिंह, मुन्ना सोनी, मदन प्रसाद गुप्ता, इन्द्रजीत यादव, रिंकी गुप्ता, विनय कुमार, केशव राज सिंह, राजकिशोर चैधरी, इफ्तेखार अहमद उर्फ मुन्ना त्यागी, वर्मा प्रसाद, राकेश सिंह सहित अन्य सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री काजले वैभव नितिन, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता, श्री राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल कुमार सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता, श्रीमती रोचना माद्री, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, श्री विकास कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
Samrat Choudhary 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
जिला पदाधिकारी ने मॉडल स्कूल का किया निरीक्षण।

विद्यार्थियों से संवाद कर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता।

साप्ताहिक टेस्ट लेकर नियमित फॉलोअप करने तथा खेल मैदान एवं चहारदीवारी के विकास को लेकर दिए निर्देश।

जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण श्री तरनजोत सिंह ने आज लौरिया प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) प्लस टू उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जवाहरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित पठन-पाठन, शैक्षणिक गतिविधियों तथा उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।

जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं विद्यालय के प्राचार्य से विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, खेल-कूद, पुस्तकालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी कक्षा 9-ए में पहुंचे और अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से विश्व युद्ध सहित विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों द्वारा प्रश्नों का सही एवं संतोषजनक उत्तर दिए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात उन्होंने कक्षा 10-ए का भी निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी विषयगत समझ एवं शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। विद्यार्थियों द्वारा बेहतर उत्तर दिए जाने पर उन्होंने उनकी सराहना की। उन्होंने बच्चों से खेल-कूद की गतिविधियों एवं विद्यालय के पुस्तकालय के उपयोग के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर नियमित रूप से पढ़ाई करें। बार-बार अभ्यास करने से विषयों की समझ बेहतर होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है। अपने लक्ष्य को निर्धारित कर निरंतर मेहनत करें तथा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करें।

उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं विद्यालय के प्राचार्य को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का नियमित मूल्यांकन करने के लिए साप्ताहिक टेस्ट आयोजित करें। टेस्ट की कॉपियों को विद्यालय में विधिवत संधारित करते हुए विद्यार्थियों की प्रगति का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देते हुए उनकी शैक्षणिक कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएं। पठन-पाठन की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए शिक्षकगण पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और उनका भविष्य उज्ज्वल हो।

जिला पदाधिकारी ने विद्यालय की आधारभूत संरचना का भी जायजा लिया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को खेल मैदान के विकास तथा विद्यालय की चहारदीवारी के निर्माण को लेकर आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, विद्यालय के शैक्षणिक एवं भौतिक वातावरण को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, लौरिया श्री संजीव कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री जगदीश राम, विद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
Samrat Choudhary 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Education Department
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के विजन से बिहार के मॉडल स्कूलों में शिक्षा का स्वरूप बदल रहा है। आधुनिक सुविधाओं, कंप्यूटर एवं तकनीकी शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था से विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है।

Samrat Choudhary 
Bihar Education Department 
<nis:link nis:type=tag nis:id=modelschool nis:value=Modelschool nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में राज्य में तीव्र गति से औद्योगिक विकास किया जा रहा है।

अगले 5 वर्षों में 10000 नये उद्योग की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है।

 जिससे बिहार में निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

Samrat Choudhary 
Industries Department, Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=industrialgrowth nis:value=IndustrialGrowth nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharindustrialdevelopment nis:value=BiharIndustrialDevelopment nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/>
Video 15
Video 16
SC/ST वर्ग की महिलाओं को अंतरजातीय विवाह करने पर अब 2.50 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी - श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री

Samrat Choudhary 
<nis:link nis:type=tag nis:id=socialjustice nis:value=SocialJustice nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=intercastemarriage nis:value=InterCasteMarriage nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
Video 18
सेवा सेतु शिविर-‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लाभुकों ने सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जताई। लाभुकों ने कहा कि शिविर के माध्यम से उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ सहजता से अपने क्षेत्र में ही प्राप्त हुआ। उन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे आमजन के लिए बेहद उपयोगी और लाभकारी बताया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=sevasankalpabhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
बगहा-1 प्रखंड अंतर्गत रतवल पंचायत के रोहुआ नाला के समीप गंडक नदी से हो रहे कटाव की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा श्रीमती चांदनी कुमारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कटाव स्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।

एसडीएम के निर्देश पर आरसीडी एवं जल संसाधन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कटावरोधी कार्य तत्काल शुरू कराया गया है। कटाव को नियंत्रित करने के लिए बोल्डर सहित अन्य आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

कटाव के कारण रोहुआ नाला के आगे विद्युत पोल के भी प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए कार्यपालक अभियंता, विद्युत के माध्यम से संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति एहतियातन बंद करा दी गई है। साथ ही, विद्युत पोल एवं आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुरक्षात्मक एवं कटावरोधी कार्य कराया जा रहा है।

एसडीएम श्रीमती चांदनी कुमारी ने बताया कि गंडक नदी के कटाव की सूचना प्राप्त होते ही प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को मौके पर लगाया गया है। कटाव को रोकने के लिए बोल्डर सहित आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराए जा रहे हैं तथा स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर रहकर कटावरोधी कार्य की निगरानी करने तथा आवश्यकता के अनुरूप तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
Samrat Choudhary 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Disaster Management Department Govt. of Bihar 
Bsdma
सेवा सेतु शिविर-‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लाभुकों ने सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जताई। लाभुकों ने कहा कि शिविर के माध्यम से उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ सहजता से अपने क्षेत्र में ही प्राप्त हुआ। उन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे आमजन के लिए बेहद उपयोगी और लाभकारी बताया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=sevasankalpabhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
सेवा सेतु शिविर-‘सरकार आपके द्वार’ के माध्यम से पात्र लाभुकों तक पहुंचाया गया योजनाओं का लाभ।

सरकार के निर्देश के आलोक में ’’सेवा संकल्प अभियान’’ के अंतर्गत जिले में दिनांक 06 से 08 अक्टूबर 2026 तक सभी प्रखंडों में सेवा सेतु शिविर-‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के सभी प्रखंडों के चयनित पंचायतों एवं नगर निकायों में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए गए।

शिविर का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों तक उनके द्वार पर पहुंचाना है। शिविरों में आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त किए गए तथा उन्हें आवश्यक सेवाओं एवं योजनाओं से लाभान्वित करने की कार्रवाई की गई।

जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के निर्देश के आलोक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी शिविरों को सफल बनाने हेतु पूरी तत्परता के साथ कार्यरत रहे। नोडल पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न शिविरों का निरीक्षण एवं अनुश्रवण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले सेवा सेतु शिविर-‘सरकार आपके द्वार’ में पहुंचकर सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं।

सेवा सेतु शिविर का आयोजन 07 एवं 08 अक्टूबर 2026 को भी जिले के चयनित पंचायतों एवं नगर निकायों में किया जाएगा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=sevasankalpabhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Video 23
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से सरकार शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय की स्थापना करने जा रही है। यह निर्णय प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तथा इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों के कौशल विकास और प्रशिक्षण की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस पहल से शिक्षकों की दक्षता बढ़ेगी और प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव और अधिक सुदृढ़ होगी।

Samrat Choudhary 
Bihar Education Department 
<nis:link nis:type=tag nis:id=teachertraining nis:value=TeacherTraining nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>