**ईसौटा पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, अधिकारियों को 72 घंटे का अल्टीमेटम**
**प्रयागराज।** फूलपुर के बाद आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण करछना के ईसौटा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने दलित युवक देवी शंकर हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की और सरकारी नौकरी, आवास, पेंशन व राशन कार्ड की मांग उठाई। उन्होंने अधिकारियों को मांगों पर कार्रवाई के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि समाधान नहीं हुआ तो एक सप्ताह बाद दोबारा आकर धरना देंगे। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, **“ये डबल इंजन नहीं, हत्यारों की सरकार है।”**
Bara, Allahabad | Oct 29, 2026