**सुजावन देव धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, व्यवस्था पर उठे सवाल**
**घूरपुर, प्रयागराज।** कार्तिक मास के पहले रविवार को भीटा स्थित देवरिया के सुजावन देव मंदिर धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था न होने का आरोप लगाया। लोगों के मुताबिक, संकरी सीढ़ियों और एक ही रास्ते से आवागमन के कारण धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। श्रद्धालुओं ने अगले रविवार से पहले पुलिस बल, गोताखोर, बैरिकेडिंग, एंबुलेंस और पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की है।
Bara, Allahabad | Oct 29, 2026