कूँडी गौहानी पेट्रोल पंप पर घटतौली के आरोप में हंगामा, पहुंची पुलिस
प्रयागराज। रीवा रोड स्थित बारा थाना क्षेत्र के कूँडी गौहानी पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात करीब 9 बजे कम पेट्रोल देने के आरोप में ग्राहकों ने हंगामा किया। ग्राहकों का दावा है कि 5 लीटर की मानक केतली से माप कराने पर तेल की मात्रा कम मिली। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। मामले में बाट-माप विभाग को सूचना दिए जाने की बात कही गई है। अब विभागीय जांच के बाद ही घटतौली की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
Bara, Allahabad | Oct 21, 2026