ग्यारसपुर: गांव में अवैध शराब बिक्री से महिलाएं परेशान, सरपंच ने भी उठाई आवाज
ग्यारसपुर ग्राम पंचायत पूरा गोसाई में अवैध शराब की बिक्री का मुद्दा मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में उठा। शनिवार दोपहर 12 बजे सरपंच पृथ्वीराज मीणा ने बताया कि गांव में शराब की बिक्री से ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शराब पीने वाले लोग रात में महिलाओं के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं।