कंधों पर दिव्यांग पति, दिल में अटूट आस्था… 180 किमी पैदल चलकर ₹
#हरिद्वार पहुंची पत्नी ने पेश की प्रेम और समर्पण की मिसाल।
कांवड़ यात्रा के दौरान मोदीनगर निवासी आशा और उनके दिव्यांग पति सचिन की अनोखी शिवभक्ति श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
रीढ़ की हड्डी में चोट के कारण चलने में असमर्थ सचिन की हरिद्वार जाकर गंगाजल लाने की इच्छा को पूरा करने के लिए उनकी पत्नी आशा ने उन्हें अपने कंधों पर बैठाकर करीब 180 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी की।
हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर दंपति ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। बताया जा रहा है कि यह लगातार दूसरा वर्ष है जब दोनों ने मिलकर इस कठिन और प्रेरणादायक यात्रा को पूरा किया।
यह कहानी प्रेम, समर्पण, आस्था और जीवनसाथी के प्रति अटूट विश्वास की एक भावुक मिसाल बनकर सामने आई है।