काल के गाल में समाए दीपदान कर घर लौट रहे चार श्रद्धालु
चित्रकूट से दीपदान कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली पलटने से झांसी- मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में हुआ बड़ा हादसा। चार श्रद्धालुओं की मौके पर मौत, दर्जन भर श्रद्धालु हुए गंभीर रूप से घायल, हाईवे के रैपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर रामनगर के पास ट्रैक्टर से ट्राली का हुक निकलने के कारण हुई दर्दनाक घटना, डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्रयागराज रेफर किया गया है और सात लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है।