गौण्डा में हुतात्मा दिवस के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 15 नवंबर को
गौण्डा (खैर)। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल (प्रखंड गौण्डा, जिला खैर, हरिगढ़ विभाग, ब्रज प्रांत) के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 15 नवंबर 2026 को 'हुतात्मा दिवस' के उपलक्ष्य में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजक मंडल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह रक्तदान शिविर गौण्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। संगठन के पदाधिकारियों ने "आइए, रक्तदान करें... जीवन बचाएं..." के संदेश के साथ क्षेत्र के युवाओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देने की अपील की है।
Koil, Aligarh | Nov 12, 2026