Public App Logo
Profile Picture

सचिन कुमार

@devsharma202123
211Followers
5Following
गोंडा में आदर्श रामचरित प्रदर्शन समिति के बैनर तले 104वें भव्य रामलीला महोत्सव का पूरे उत्साह के साथ शुभारंभ हो गया है!
धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था के इस पावन पर्व का आनंद लेने के लिए अवश्य पधारें। जय श्री राम! 🙏🚩
<nis:link nis:type=tag nis:id=gondanews nis:value=GondaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ramleela2026 nis:value=Ramleela2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ramleelamahotsav nis:value=RamleelaMahotsav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaishriram nis:value=JaiShriRam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradeshnews nis:value=UttarPradeshNews nis:enabled=true nis:link/>
 कृष्ण कुमार पत्रकार Rajat Upadhyay Neeraj Kumar Rajat Upadhyay BJP हिंदू सम्राट धर्मा भैया Babulal Varshney Abhishek Paliwal Tarun Varshney Gourav Singh Mintorian मुकेश कुमार पत्रकार गोंडा अलीगढ़ मीडिया @akash singh suryavanshi
गोंडा में आदर्श रामचरित प्रदर्शन समिति के बैनर तले 104वें भव्य रामलीला महोत्सव का पूरे उत्साह के साथ शुभारंभ हो गया है!
इस पावन अवसर पर आकाश सिंह सूर्यवंशी, श्याम बाबू आजाद और संतोष आजाद ने फीता काटकर तथा गणेश-गौरी पूजन के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया। धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था के इस पावन पर्व का आनंद लेने के लिए अवश्य पधारें। जय श्री राम! 🙏🚩
<nis:link nis:type=tag nis:id=gondanews nis:value=GondaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ramleela2026 nis:value=Ramleela2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ramleelamahotsav nis:value=RamleelaMahotsav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaishriram nis:value=JaiShriRam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradeshnews nis:value=UttarPradeshNews nis:enabled=true nis:link/>
 हिंदू सम्राट धर्मा भैया कृष्ण कुमार पत्रकार मुकेश कुमार पत्रकार गोंडा अलीगढ़ मीडिया Gourav Singh Mintorian Abhishek Paliwal Tarun Varshney Yash Varshney Rajat Upadhyay BJP Neeraj Kumar Babulal Varshney <nis:link nis:type=tag nis:id=akashsinghsuryavanshi nis:value=akashsinghsuryavanshi nis:enabled=true nis:link/> Rajat Upadhyay Laxman Gupta Yug Varshney Lokesh Gupta Hariom Bajarangi
Big breaking news
आकाश सिंह सूर्यवंशी एवं श्याम बाबू आजाद विकास प्रॉपर्टी डीलर रामलीला का फीता काटकर करेंगे शुभारंभ
जिला अलीगढ़ के ब्लॉक गोंडा में आदर्श रामचरित प्रदर्शन समिति गोंडा हरिगढ़ द्वारा आज से होने जा रही रामलीला में मुख्य अतिथि आकाश सिंह सूर्यवंशी एवं श्याम बाबू आजाद विकास प्रॉपर्टी डीलर गणेश पूजन कर रामलीला का फीता काटकर करेंगे शुभारंभ
रामलीला कमेटी महामंत्री रजत उपाध्याय ने बताया कि अबकी बार रामलीला मंडली शिव कृपा आदर्श रामलीला मंडल ग्राम बरखेड़ा जिला कारोली राजस्थान  के कलाकारों द्वारा रामलीला मंच गोंडा पर बड़े ही भव्य एवं सुंदर तरीके से खेलकर दिखलाई जाएगी
और मेरा समस्त जनता से अनुरोध है कि रामलीला मैदान में रात्रि में समय 07 बजे ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे
Rajat Upadhyay BJP Yash Varshney हिंदू सम्राट धर्मा भैया कृष्ण कुमार पत्रकार Neeraj Kumar <nis:link nis:type=tag nis:id=ramleela nis:value=ramleela nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ramleelaground nis:value=ramleelaground nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ramleelamanchan nis:value=ramleelamanchan nis:enabled=true nis:link/>
BREAKING NEWS                                                                                                                                                 6 अक्टूबर से शुरू हो रहे रामलीला मंचन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट; कमेटी पदाधिकारियों के साथ परखीं तैयारियां गौंडा (अलीगढ़): 
आगामी 6 अक्टूबर से शुरू होने जा रही ऐतिहासिक रामलीला के मद्देनजर गौंडा थाना प्रभारी (एसओ) डीके सिसोदिया ने पुलिस बल के साथ रामलीला मैदान का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, दर्शकों के बैठने के प्रबंध और यातायात व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसओ डीके सिसोदिया ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोजन के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष धर्मा भैया, महामंत्री रजत उपाध्याय,  संयोजक बाबूलाल वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष लक्ष्मण वार्ष्णेय,, लौकेश भज्जी सहित कमेटी के कई सदस्य और गौंडा थाने का समस्त पुलिस फोर्स मौजूद रहा। कमेटी पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को आयोजन के दौरान पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।    कृष्ण कुमार पत्रकारAligarh Policeहिंदू सम्राट धर्मा भैयाRajat Upadhyay BJPBabulal Varshney
Breaking News
थाना गौंडा पुलिस टीम द्वारा वॉरंटी अभियुक्त मनेन्द्र सिंह उर्फ टिंकू गिरफ्तार, भेजा गया जेल
जनपद अलीगढ़ के थाना गौंडा पुलिस ने कानून व्यवस्था को और मजबूत करते हुए एक वांछित और वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को उसके क्षेत्र से दबोच लिया, जिसके खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी:
थाना गौंडा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान के तहत वारंटी अभियुक्त मनेन्द्र सिंह उर्फ टिंकू पुत्र धनवीर सिंह (निवासी ग्राम शेखूपुर, थाना गौंडा, अलीगढ़) को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई थाना गौंडा में दर्ज मुकदमे (मु0अ0सं0 300/26, धारा 76/115(2)/117(2)/352/351(3) बीएनएस) के तहत की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित कर दी गई है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार अभियुक्त मनेन्द्र सिंह उर्फ टिंकू शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ थाने में पहले से भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं:
मु0अ0सं0 300/26 - धारा 76/115(2)/117(2)/352/351(3) बीएनएस, थाना गौंडा, जनपद अलीगढ़।
मु0अ0सं0 441/24 - धारा 191(2)/115(2)/352/333/351(2)/117(2) बीएनएस, थाना गौंडा, जनपद अलीगढ़।
छापामार/गिरफ्तारी टीम:
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे:
व0उ0नि0 श्री आबिद कुरैशी (थाना गौंडा, जनपद अलीगढ़)
कां0 अभय चौधरी (थाना गौंडा, जनपद अलीगढ़)
कां0 अमर (थाना गौंडा, जनपद अलीगढ़)
Aligarh Police
Breaking News
थाना गौंण्डा पुलिस की कार्रवाई: मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
अलीगढ़: जनपद अलीगढ़ के थाना गौंण्डा क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट और गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 12 जून 2026 को वादी के पुत्र के साथ अभियुक्त द्वारा गालियां देते हुए मारपीट की गई थी। आरोप है कि सिर पकड़कर ट्रैक्टर में मारने के कारण वादी के पुत्र का कान का पर्दा फट गया था। इस मामले में थाना गौंण्डा पर मु0अ0सं0 203/26, धारा 115(2)/352/351(3)/118(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर बाद में धारा 118(2) बीएनएस की वृद्धि की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त

नाम: प्रमोद कुमार (पुत्र गिर्राज सिंह)

निवासी: वृषभनपुर बनिया खेड़ा, थाना गौंण्डा, जनपद अलीगढ़

गिरफ्तारी का स्थान: थाना क्षेत्र गौंण्डा
पुलिस टीम के सराहनीय सदस्य

प्रभारी निरीक्षक श्री डी.के. सिसोदिया (थाना गौंण्डा, जनपद अलीगढ़)

व0उ0नि0 श्री आविद कुरैशी (थाना गौंण्डा, जनपद अलीगढ़)

कां0 पवन कुमार (थाना गौंण्डा, जनपद अलीगढ़)
कृष्ण कुमार पत्रकार Aligarh Police
Breaking news
गांधी-शास्त्री जयंती पर भाकियू चौधरी चरण सिंह ने किया नमन
हेडिंग: ‘जय जवान, जय किसान’ और विश्व बंधुत्व के संदेश को किया याद, महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित
अलीगढ़। अलीगढ़-गोंडा रोड स्थित पींजरी पैंठ पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह एवं समिति के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दोनों महापुरुषों के विचारों, सादगी, सत्य, अहिंसा, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री भारत के दो अनमोल रत्न हैं। दोनों महापुरुषों ने अपने विचारों और कार्यों से देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। गांधी जी ने अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उनके विचारों का प्रभाव भारत की सीमाओं से परे विश्वभर में दिखाई देता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। गांधी जी ने स्वच्छता, खादी, कुटीर उद्योग और आत्मनिर्भरता पर जोर देकर समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया। आज स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से भी स्वच्छता के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि वर्ष 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान शास्त्री जी ने देशवासियों को ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया। इस नारे ने देश के सैनिकों और किसानों के योगदान को सम्मान देते हुए राष्ट्र को एकजुट करने का संदेश दिया। शास्त्री जी का सादा जीवन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कृषि और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयासों का भी समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि हमें महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। यही इन महान विभूतियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर संजय सिंह तोमर, प्रेमपाल सिंह तोमर, मुन्ना खान, योगेश कुमार, चरण सिंह, कुलदीप सिंह, पवन कुमार, राहुल कुमार, राजकुमार शर्मा, दीपक सिंह, सूरज बघेल, राजकुमार सिंह, विशाल चौधरी, कन्हैयालाल, लकी चौधरी, कलीम खान, राकिब खान, रईस खान, बबलू खान, जब्बार खान, वीरपाल सिंह, अर्जुन सिंह और मुनेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
कृष्ण कुमार पत्रकारChief Minister Office Uttar PradeshSatyveer Singh Satto ChaudharyAligarh Police
Breaking News
थाना गौण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार रुपये का इनामी गैंगेस्टर अभियुक्त गिरफ्तार**

जनपद अलीगढ़ की थाना गौण्डा पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट (मु0अ0सं0 239/26) के तहत वांछित चल रहे 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अलीगढ़ द्वारा इस अभियुक्त पर 25,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

घटना का विवरण:

दिनांक 17 जुलाई 2026 को थाना गौण्डा में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 239/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त आजाद पुत्र जफरुद्दीन उर्फ जमीरुद्दीन उर्फ जबरुद्दीन (निवासी: नौंगा, थाना रोरावर, जनपद अलीगढ़) फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को रोरावर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: आजाद पुत्र जफरुद्दीन उर्फ जमीरुद्दीन उर्फ जबरुद्दीन

निवासी: नौंगा, थाना रोरावर, जनपद अलीगढ़

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

अभियुक्त आजाद के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें प्रमुख हैं:

1. मु0अ0सं0 239/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट - थाना गौण्डा, अलीगढ़

2. मु0अ0सं0 137/26 धारा 109(1)/115(2)/121(1)/131/190/191(2)/262/263/310(2)/317(2)/351(2)/352 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट - थाना रोरावर, अलीगढ़

3. मु0अ0सं0 140/25 धारा 111/303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/318(4) बीएनएस - थाना गौण्डा, अलीगढ़

4. मु0अ0सं0 61/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस - थाना गभाना, अलीगढ़

5. इसके अतिरिक्त थाना गौण्डा, रोरावर, मड्रैक और सिविल लाइन अलीगढ़ में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर अधिनियम से जुड़े कई अन्य मामले भी दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. प्रभारी निरीक्षक श्री डी.के. सिसोदिया (थाना गौण्डा, अलीगढ़)

2. व0उ0नि0 श्री आविद कुरैशी (थाना गौण्डा, अलीगढ़)

3. उ0नि0 श्री टीटू कुमार (थाना गौण्डा, अलीगढ़)

4. काँ0 तुषार (थाना गौण्डा, अलीगढ़)

5. का0 भोले शंकर (थाना गौण्डा, अलीगढ़)

6. का0 पंकज (थाना गौण्डा, अलीगढ़)

7. हे0का0 प्रदीप कुमार (थाना रोरावर, अलीगढ़)
Aligarh Police Chief Minister Office Uttar Pradesh
राष्ट्रीय हनुमान दल: गोंडा ब्लॉक कार्यालय पर हुई बैठक, 11 अक्टूबर को चंडौस आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिंदू
गोंडा (अलीगढ़/इगलास क्षेत्र):
राष्ट्रीय हनुमान दल के ब्लॉक गोंडा कार्यालय पर गुरुवार को एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक और नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक अध्यक्ष अमोल भाई द्वारा जिला व तहसील स्तर के अतिथियों को 'राम नाम का पटका' पहनाकर स्वागत करने के साथ हुई।
संगठन को मजबूत करने का आह्वान
बैठक का शुभारंभ करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष अमोल भाई ने सभी ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों से अपने कार्यों पर विशेष जोर देने और दल का दायरा बढ़ाने की अपील की। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी स्वयं को अकेला न समझें, वे हर परिस्थिति में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। बैठक में संगठन विस्तार की रणनीतियों पर भी गहन चर्चा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की घोषणा
जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदू हृदय सम्राट श्री रोहित सिंह हिंदू जी आगामी रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:00 बजे शिव पैलेस, चंडौस में पधार रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने का आह्वान किया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए पत्र
समारोह के अंतिम चरण में ब्लॉक अध्यक्ष अमोल भाई ने गोंडा ब्लॉक के नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नियुक्ति पत्र वितरित किए। जिला अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने कहा कि गृह क्षेत्र  तहसील इगलास  ब्लॉक गोंडा की टीम को मजबूत करना है का उद्देश्य है और बाद में   अमोल भाई की कार्यों की काफी सराहना की 
इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी:
ऋषि शर्मा – ब्लॉक उपाध्यक्ष
गौरव शर्मा – ब्लॉक मीडिया प्रभारी
अंकित चौधरी – ब्लॉक सुरक्षा प्रमुख
सूरज शर्मा – कार्यकारिणी सदस्य
शिवम – ब्लॉक सचिव
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी सचिन कुमार उर्फ कान्हा भैया, जिला उपाध्यक्ष अशोक सारस्वत, जिला सह मंडल संरक्षक नेत्रपाल सिंह, तहसील इगलास अध्यक्ष अमित चौधरी सहित ध्रुव शर्मा, जतिन सारस्वत, बलराम पंडित, अरुण पंडित और नेत्रपाल शर्मा जैसे कई गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद रहे
कृष्ण कुमार पत्रकारChief Minister Office Uttar PradeshPramod SarswatAmol Bhai
मन की बात कहते हुए बड़े भाई
Breaking News
मृत्युभोज, दहेज और नशे के खिलाफ खाप चलाएगी जनजागरण अभियान: ओमपाल सिंह

गौरव चौधरी के आवास पर मंगलवार को मुजफ्फरनगर-बिजनौर कांकरान ठकुरेला खाप के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र सिंह ने की तथा संचालन सतेंद्र सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित लोगों ने खाप अध्यक्ष ओमपाल सिंह और प्रवक्ता राजेंद्र सिंह का साफा व फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए खाप अध्यक्ष ओमपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र में सक्रिय 'लगसमा सुधारक समिति' समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य प्रमुखता से करे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मृत्युभोज के बहिष्कार के साथ-साथ समाज से दहेज प्रथा और नशे की लत को खत्म करने के लिए भी व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। यदि सुधारक समिति को किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी, तो खाप पूरी तरह उनके साथ खड़ी रहेगी।

युवाओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी गलत दिशा में अग्रसर हो रही है। मोबाइल फोन के अत्यधिक और अनावश्यक उपयोग ने बच्चों व युवाओं को शिक्षा से दूर कर दिया है। भावी पीढ़ी के संरक्षण के लिए यह बेहद जरूरी है कि उन्हें पूर्वजों के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराया जाए और उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही समाज के लोगों को खाप से जोड़ने के उद्देश्य से खाप के सदस्य पूरे क्षेत्र का दौरा करेंगे।

ये रहे उपस्थित:

बैठक में मुख्य रूप से खाप संयोजक रविन्द्र कांकरान, बिजनौर जिला थांबेदार मुनेन्द्र सिंह कांकरान, चांदपुर थांबेदार निक्की कांकरान, आदित्य कांकरान, शिवम कांकरान, सुभाष कांकरान, मोहित कांकरान, तनिष्क कांकरान, लगसमा सुधारक समिति अध्यक्ष राकेश प्रधान, किंगकोंग सिंह, देवेन्द्र सिंह, हरीराज सिंह, हरपाल सिंह, गौरव चौधरी, रामपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, उपेन्द्र चौधरी, विजेंद्र सिंह और अशोक कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Gourav Singh Mintorian Paramveer Arya Neeraj Kumar कृष्ण कुमार पत्रकार
like comment and share
🇮🇳 शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह को शत-शत नमन! 🇮🇳

आज उस महान क्रांतिकारी का जन्मदिवस है, जिसने छोटी सी उम्र में देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

भगत सिंह सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि साहस, त्याग और देशभक्ति की ऐसी मिसाल हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।

उनका जीवन हमें सिखाता है कि देश के लिए जीना भी गौरव है और आवश्यकता पड़े तो देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर देना सबसे बड़ा धर्म है।

🌺 शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
🇮🇳 भारत माता के वीर सपूत अमर रहें! 🇮🇳

<nis:link nis:type=tag nis:id=भगतसिंह nis:value=भगतसिंह nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhagatsingh nis:value=BhagatSingh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भगतसिंहजयंती nis:value=भगतसिंहजयंती nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शहीद_ए_आज़म nis:value=शहीद_ए_आज़म nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भारत_माता nis:value=भारत_माता nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=देशभक्ति nis:value=देशभक्ति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=इंकलाब_जिंदाबाद nis:value=इंकलाब_जिंदाबाद nis:enabled=true nis:link/>
नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनसेवा कार्यों को गति देने का पदाधिकारियों ने लिया संकल्प                                                                                                                                                                             जिला अलीगढ़ के ब्लॉक गोंडा में आज 27 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय हनुमान दल की एक महत्वपूर्ण जिला समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारी, समस्त तहसीलों के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष तथा संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक के दौरान मुख्य रूप से संगठनात्मक गतिविधियों, संगठन की मजबूती और इसे धरातल पर और अधिक सशक्त बनाने की कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इस दौरान संगठन के विस्तार और नए समर्पित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जोड़ने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आह्वान किया कि "संगठन मजबूत होगा, तभी समाज मजबूत होगा।" इसी भाव के साथ सभी पदाधिकारी अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में पूरी सक्रियता से जुटें और संगठन विस्तार के साथ-साथ जनसेवा के कार्यों को तेज गति प्रदान करें।

बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्र संरक्षक राजेश चौहान, जिला अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, जिला संरक्षक चेतन चौधरी, जिला मंत्री पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष अशोक सारस्वत, शहर प्रचार मंत्री डॉ. ललित कुमार, तहसील अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, खैर तहसील अध्यक्ष अमित शर्मा, इगलास ब्लॉक अध्यक्ष अमोल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के समापन पर सभी पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त, अनुशासित और सक्रिय बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।
थाना गौण्डा पुलिस ने 30 लाख रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने वाले 02 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
​जनपद अलीगढ़
प्रेस नोट - थाना गौण्डा, दिनांक 27.09.2026  
​घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 09.07.2025 को अभियुक्तों द्वारा छल-कपट करके वादी से 30 लाख रुपये हड़प लेने एवं रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना गौण्डा पर मु0अ0सं0 244/2025 धारा 318(4)/316(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।  
​पुलिस कार्यवाही:
थाना गौण्डा पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमे से संबंधित 02 अभियुक्तों को थाना क्षेत्र गौण्डा से गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई है।  
​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
​विकास पुत्र मोहन सिंह, निवासी- सरुआ, थाना चण्डौस, जनपद अलीगढ़।  
​अमित कुमार पुत्र चन्द्रपाल सिंह, निवासी- डासौली, थाना जहांगीरपुर, जनपद बुलन्दशहर।  
​गिरफ्तारी का स्थान:
थाना क्षेत्र गौण्डा।  
​गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
​प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश कुमार सिसौदिया (थाना गौण्डा, अलीगढ़)  
​व0उ0नि0 श्री आबिद कुरैशी (थाना गौण्डा, अलीगढ़)  
​का0 रोहित मौरल (थाना गौण्डा, अलीगढ़)  
​का0 उत्तम वशिष्ठ (थाना गौण्डा, अलीगढ़)  
Aligarh Police
Video 15
अलीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: थाना गौण्डा क्षेत्र में 25-25 हजार रुपये के 2 इनामी बदमाश गिरफ्तार
मुख्य समाचार:
जनपद अलीगढ़ के थाना गौण्डा पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम ने थाना टप्पल क्षेत्र से 25-25 हजार रुपये के इनामी दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों अभियुक्त थाना मडराक पर दर्ज गैंगस्टर एक्ट (मु०अ०सं० 03/26, धारा 2/3) के मामले में वांछित चल रहे थे.
गिरफ्तार अभियुक्त:
 * शिव शंकर उर्फ शिवम पुत्र दलवीर सिंह (निवासी: रस्खान नगरी, गोरिया मठ मंदिर, थाना यमुनापार, जनपद मथुरा)
 * सोहन पुत्र राजेन्द्र (निवासी: हरिनगर कालोनी, थाना कावड़ी कच्चा फाटक, पानीपत, हरियाणा)
अपराधिक इतिहास:
1. शिव शंकर उर्फ शिवम का आपराधिक इतिहास:
 * मु०अ०सं० 3/26, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना मडराक, जनपद अलीगढ़
 * मु०अ०सं० 135/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना मडराक
 * मु०अ०सं० 247/25, धारा 303(2) बीएनएस, थाना सासनी, हाथरस
 * मु०अ०सं० 148/25, धारा 303(2) बीएनएस, थाना मुरसान, हाथरस
 * मु०अ०सं० 434/25, धारा 303(3) बीएनएस, थाना खैर, अलीगढ़
 * मु०अ०सं० 25/25, धारा 305 बीएनएस, थाना मडराक, जनपद अलीगढ़
 * मु०अ०सं० 190/24, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना रिफाइनरी, मथुरा
 * मु०अ०सं० 308/18, धारा 115 भादवि, थाना सदर बाजार, मथुरा
2. सोहन का आपराधिक इतिहास:
 * मु०अ०सं० 3/26, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना मडराक, जनपद अलीगढ़
 * मु०अ०सं० 135/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना मडराक
 * मु०अ०सं० 247/25, धारा 303(2) बीएनएस, थाना सासनी, हाथरस
 * मु०अ०सं० 148/25, धारा 303(2) बीएनएस, थाना मुरसान, हाथरस
 * मु०अ०सं० 434/25, धारा 303(3) बीएनएस, थाना खैर, अलीगढ़
 * मु०अ०सं० 25/25, धारा 305 बीएनएस, थाना मडराक
गिरफ्तारी का स्थान:
 * थाना क्षेत्र टप्पल
पुलिस टीम एवं सहयोगार्थ टीम:
 * पुलिस टीम:
   * उ०नि० श्री शान्तिशरण (थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
   * उ०नि० श्री टीटू कुमार (थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
   * कां० पुष्पेन्द्र सिंह (थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
   * कां० जितेन्द्र सिंह (थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
 * सहयोगार्थ टीम (क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग):
   * उ०नि० सुनील तोमर (प्रभारी क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग)
   * हे०कां० अजीत कुमार
   * हे०कां० विवेक मलिक
   * कां० विजयकांत
   * कां० अंकुश चौधरी
   * कां० रोहित सिद्धू
   * कां० सतेंद्र तोमर
   * चालक भंवर सिंह
किसानों ने पींजरी पैंठ पर देखा वर्मी कंपोस्ट खाद का उत्पादन: भाकियू नेता सत्तो चौधरी बोले– "वर्मी कंपोस्ट केंचुआ खाद फसलों के लिए अमृत समान"
​गोंडा (अलीगढ़):
क्षेत्र के किसानों ने अलीगढ़-गोंडा रोड स्थित पींजरी पैंठ पहुंचकर 'ऑर्गेनिक गोल्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा तैयार किए जा रहे वर्मी कंपोस्ट (केंचुआ खाद) के उत्पादन इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने खाद की गुणवत्ता को करीब से परखा और इसके निर्माण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली।
​निरीक्षण के दौरान भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के राष्ट्रीय प्रवक्ता व किसान नेता चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह खाद गोकुल क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रेम सिंह दरोगा जी के मार्गदर्शन में तैयार कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्मी कंपोस्ट का खेतों में इस्तेमाल फसलों के लिए किसी अमृत से कम नहीं है।
​मिट्टी की उर्वरा शक्ति और पोषक तत्वों का खजाना
चौधरी सत्तो ने रासायनिक खादों के दुष्प्रभावों से बचने की सलाह देते हुए कहा कि वर्मी कंपोस्ट एक पूरी तरह प्राकृतिक और जैविक खाद है। इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश (NPK) के साथ-साथ जिंक, आयरन, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें मौजूद प्राकृतिक प्लांट हार्मोन्स (जैसे ऑक्सिन और जिबरेलिन) पौधों के विकास को गति देते हैं, जिससे जड़ें मजबूत होती हैं और पैदावार में 20% से 30% तक की वृद्धि होती है।
​इस अवसर पर चौधरी सुग्रीव सिंह, चौधरी कुलदीप सिंह सिकरवार, धर्मफल सिंह, ओमवीर सिंह, अरविंद कुमार, उमाशंकर शर्मा, हरिओम सिंह, शिवकुमार, सत्यपाल रसिया, प्रदीप, गुमान सिंह, उदयवीर सिंह, प्रेमपाल सिंह, सचिन, सत्यप्रकाश शर्मा, पवन चौधरी, जगवीर सिंह, पं. ललित शर्मा, रामप्रकाश सिंह, राजवीर सिंह, नरेंद्र सिकरवार और चंद्रपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।
गुरु जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 
अपना स्नेह और प्यार हमेशा मुझ पर बनाए रखे
हैप्पी बर्थ डे गुरुजी
कृष्ण कुमार पत्रकार पण्डित शिवा शास्त्री Dorilal Sharma Ji Ombir Sehrawat Brijesh Jemini Gaurav Gautam Chief Minister Office Uttar Pradesh परीक्षित भारद्वाज चंद्रारामनंदन आचार्य सुरेश भार्गव <nis:link nis:type=tag nis:id=birthdaycelebration nis:value=birthdaycelebration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=birthday nis:value=birthday nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=birthdaywishes nis:value=birthdaywishes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=birthdaycake nis:value=birthdaycake nis:enabled=true nis:link/>
*राष्ट्रीय हनुमान दल ने गौण्डा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिसोदिया का किया भव्य स्वागत*

*गौण्डा (अलीगढ़):* राष्ट्रीय हनुमान दल हरिगढ़ के पदाधिकारियों ने गौण्डा थाने पहुंचकर नवआगंतुक थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिसोदिया का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सारस्वत एवं उनकी टीम ने थानाध्यक्ष को राधे नाम का पटका पहनाया तथा राधा-कृष्ण की मनमोहक तस्वीर भेंट कर उनका सम्मान किया। पदाधिकारियों ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष से चर्चा की तथा सहयोग का आश्वासन दिया।

इस स्वागत समारोह के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक सारस्वत, जिला संरक्षक हरिशंकर गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष अमोल शर्मा सहित प्रमुख कार्यकर्ता शिवम, यश, गौरव, अंकित, सूरज, अरुण शर्मा, तनुज व समस्त पदाधिकारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कृष्ण कुमार पत्रकारकृष्ण कुमार पत्रकारPramod SarswatAmol BhaiAshok SaraswatArun Pandit Gaur
थाना गोंडा में प्रभारी मोनू कुमार आर्य और उपनिरीक्षक अभिनव तोमर का विदाई समारोह संपन्न

गोंडा:

थाना परिसर गोंडा में निवर्तमान थाना प्रभारी मोनू कुमार आर्य तथा उपनिरीक्षक अभिनव तोमर के स्थानांतरण पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने दोनों अधिकारियों के सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें फूल-माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि थाना प्रभारी मोनू कुमार आर्य और उपनिरीक्षक अभिनव तोमर ने अपने कार्यकाल में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान में अहम भूमिका निभाई। दोनों अधिकारियों का जनता और मातहतों के प्रति व्यवहार सराहनीय रहा।

विदाई बेला में दोनों पुलिस अधिकारियों ने सहकर्मियों और क्षेत्र की जनता से मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। इस मौके पर थाने के समस्त पुलिसकर्मी, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। Aligarh Police
**BREAKING NEWS                                                                                                                                      
लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने वाले 6 अभियुक्त गिरफ्तार, गौण्डा पुलिस ने भेजा जेल

पारिवारिक रंजिश में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई

**अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश):**
थाना गौण्डा पुलिस ने रात्रि में एक राय होकर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने और गाली-गलौज करते हुए धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 15/16 सितंबर 2026 की रात्रि में आरोपियों ने एकजुट होकर वादी एवं उसके परिजनों पर जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। इस हमले व गाली-गलौज तथा धमकी देने के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर थाना गौण्डा में मु0अ0सं0 324/2026 के तहत बीएनएस (BNS) की धारा 191(2), 191(3), 190, 333, 109(1), 115(2), 352 व 351(3) में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर थाना क्षेत्र गौण्डा से नामजद सभी 6 अभियुक्तों को धर दबोचा। पुलिस द्वारा सभी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

**गिरफ्तार अभियुक्तगण:**

- मनोज पुत्र विजय (निवासी कुंवरपुर, थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
- अमित पुत्र छिद्दी (निवासी कुंवरपुर, थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
- विनीत पुत्र पुष्पेन्द्र (निवासी कुंवरपुर, थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
- पवन पुत्र पुष्पेन्द्र (निवासी कुंवरपुर, थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
- विवेक पुत्र छिद्दी (निवासी कुंवरपुर, थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
- रविन्द्र पुत्र छिद्दी सिंह (निवासी कुंवरपुर, थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)

**गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:** कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मोनू कुमार, उप-निरीक्षक सरवर अहमद, उप-निरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, कांस्टेबल दानिश, कांस्टेबल विकास चौधरी, कांस्टेबल रचित कुमार एवं कांस्टेबल रोहित मोरल शामिल रहे।   Aligarh PoliceChief Minister Office Uttar Pradesh
BREAKING NEWS 
डॉक्टर सी. कुमार गोला के आवास पर गूंजी बालाजी की महिमा, श्रद्धा व भक्तिभाव से हुआ सुंदरकांड पाठ

**अलीगढ़।** जिले के गोंडा ब्लॉक अंतर्गत गांव नगला दरवर में प्राइवेट चिकित्सा एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष डॉ. सी. कुमार गोला के आवास पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ विधि-विधान से गौरी-गणेश पूजन और संकटमोचन श्री बालाजी महाराज की वंदना के साथ हुआ। सुन्दरकाण्ड ब्रजवासी सुरेश कुमार द्वारा बहुत सुन्दर तरीके से गाया गया 

पाठ के दौरान भक्ति संगीत की सरिता बही। बीच-बीच में गाये गए हनुमान जी के भजनों पर श्रद्धालु झूमते और नृत्य करते नजर आए। पूरे आयोजन के दौरान घर-परिवार और आसपास का क्षेत्र "जय श्री राम" और "बजरंग बली की जय" के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी भक्तों ने पूर्ण श्रद्धा के साथ पाठ श्रवण किया तथा आरती के उपरांत हनुमान जी से क्षेत्र व परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता की प्रार्थना की। अंत में उपस्थित जनसमूह को प्रसाद वितरित किया गया कृष्ण कुमार पत्रकारChintu Kumar Gola
BREAKING NEWS
स्लग: गोंडा पुलिस की कार्रवाई

जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, गोंडा पुलिस ने दबोचा

अलीगढ़। थाना गोंडा पुलिस टीम ने जान से मारने की नीयत से मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को अभियुक्तों द्वारा वादी व वादी के मित्र के साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मु0अ0सं0 317/26, धारा 109(1)/131/115(2)/351(3) बीएनएस के तहत थाना गोंडा में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

मामले में थाना गोंडा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए भविष्य पुत्र विवेक कुमार, निवासी ग्राम डिगासी, थाना लोधा, जनपद अलीगढ़ को थाना क्षेत्र गोंडा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

भविष्य पुत्र विवेक कुमार, निवासी ग्राम डिगासी, थाना लोधा, जनपद अलीगढ़।

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 317/26, धारा 109(1)/131/115(2)/351(3) बीएनएस, थाना गोंडा अलीगढ़।

2. मु0अ0सं0 103/25, धारा 115(2)/324(2)/351(3)/352 बीएनएस, थाना लोधा अलीगढ़।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 श्री सरवर अहमद, थाना गोंडा अलीगढ़

कां0 तुषार शर्मा, थाना गोंडा अलीगढ़

कां0 हिमांशु, थाना गोंडा अलीगढ़

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
Aligarh Police
BREAKING NEWS मिशन शक्ति 5 अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति/एन्टीरोमियों टीमों द्वारा गोंडा थाना क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं/बालिकाओं को उनसे सम्बन्धित कानून/हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है। Aligarh Policeकृष्ण कुमार पत्रकार