#अलीगढ़। थाना बन्ना देवी क्षेत्र के बरौला बाईपास रोड स्थित प्रधानमंत्री आवासीय योजना में पथवारी मैया के चबूतरे के निर्माण को लेकर विवाद हो गया। स्थानीय नागरिकों द्वारा कराए जा रहे निर्माण का वहां रह रहे दो-तीन मुस्लिम परिवारों ने विरोध किया। सूचना पर करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान अपने पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति संभाली। विवाद की सूचना पर पुलिस प्रशासन, तहसीलदार और अन्य अधिकारी भी पहुंचे। अधिकारियों ने निर्माण कार्य को लेकर कुछ समय मांगा, जिस पर सभी पक्षों ने सहमति जताई। चौहान ने शांतिपूर्ण समाधान और निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही।
#Aligarh #AligarhDailyNews #KarniSena #BarolaBypass #AligarhNews
Koil, Aligarh | Nov 15, 2026