#अलीगढ़। गांव बास सुदामा में खेत के अंदर विशालकाय अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। अजगर पूर्व प्रधान भूरा के खेत में नजर आया, जिसे देखकर खेतों में मौजूद लोग घबरा गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। विशालकाय अजगर की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दोनों विभागों की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी सावधानी के साथ अजगर का रेस्क्यू किया। अजगर को सुरक्षित पकड़ने के बाद आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया गया।
#Aligarh #AligarhNews #AligarhDailyNews #SnakeRescue #PythonRescue #ForestDepartment #ViralNews