🚨 प्रयागराज से बड़ी खबर
पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
📍 प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।
प्रयागराज में पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गांजा-कटहुला मार्ग पर ससुर खदेरी नदी के पास यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान निखिल सिंह पुत्र मानसिंह, निवासी गांजा गांव, एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। छात्र की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
City News 24 Live
जज्बा सच दिखाने का
खबर से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें।
#Prayagraj #PrayagrajNews #RoadAccident #BreakingNews #UPNews #PrayagrajPolice #LocalNews #PolytechnicExam #CityNews24Live #TrendingNews
Hardoi, Hardoi | Nov 28, 2026