सभी साथी इस पोस्ट को जरूर शेयर करें 👇🏻
मैं कल से बसपा के लोगों को सोशल मीडिया पर यह लिखते देख रहा हूं कि रमाबाई मैदान को सिर्फ बसपा ने भरा है, इस तरह की बातें करके वो चन्द्रशेखर आजाद जी को टार्गेट कर रहे हैं
चलो पहले तो इनकी बातों का जवाब देता हूं-
माननीय बहनजी ने 2014 में वहां अपने जन्मदिन के अवसर पर लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय रैली की थी, उस वक्त दलित समाज के पास कोई विकल्प नहीं था। बहनजी भी दो वर्ष पहले तक मुख्यमंत्री थीं
उसके बावजूद 2014 की उस रैली के लिए उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और आंध्र प्रदेश से तक बड़ी संख्या में लोगों को बुलाया गया था। सभी विधायकों व प्रभारियों को कम से कम अपने क्षेत्र से 10हजार लोगों को लाने का टार्गेट दिया गया था
उस वक्त की सरकार ने भी पूरा सहयोग किया और एक-दो नहीं बल्कि 23 ट्रेनों को बुक किया गया। एक ट्रेन बुक करने का खर्चा लगभग 9 लाख होता है। 9×23= 207 लाख (20 करोड़ 70 लाख) रूपए सीधे-सीधे ट्रैन बुक करने में खर्च किये गये। (उस वक्त के हिसाब से थोड़े कम)
रैली के लिए सभी सांसदों से 5 लाख रूपए और विधायकों से 2 लाख रूपए तक लिये गये। सोचिए मात्र एक रैली में भीड़ इकट्ठी व एक मैदान को भरने के लिए बहनजी को इस स्तर के इंतजाम करने पड़े थे
- चन्द्रशेखर आजाद की पार्टी मात्र पांच साल पहले बनी, पहली बार यूपी का चुनाव दमदारी से लड़ रही है। कोई विधायक तक नहीं है, पार्टी का संगठन भी बहुत ज्यादा मजबूत नहीं है और बहनजी को ओवरकम करके वो आगे बढ़ रहे हैं
उनके कार्यकर्ताओं ने तो जैसे-तैसे एक ट्रैन बुक कर पाई सहारनपुर से, उसे भी सरकार द्वारा रद्द करवा दिया गया। बसों के परमिट नहीं दिये गये
उसके बावजूद चन्द्रशेखर आजाद ने लखनऊ के उस विशालकाय मैदान को भर दिया। यहां उत्तर प्रदेश के बाहर से लोगों को नहीं बुलाया गया था, सिर्फ कुछ नेताओं को मैनेजमेंट के लिए बुलाया गया था
चन्द्रशेखर आजाद की यह रैली शत् प्रतिशत पूरी तरह से सफल हुई है और इसने विरोधियों को बहुत भीतर तक चोट मारी है।।
(जो भी तथ्य मैंने लिखे हैं वो आपको गूगल पर आसानी से मिल जाएंगे)
Hardoi, Hardoi | Nov 28, 2026