गौरीगंज में आज होगा श्रीराम कथा एवं सम्मान समारोह, जरूरतमंदों को बांटे जाएंगे कंबल
#अमेठी। गौरीगंज में आज प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान होगा। धार्मिक आस्था और सामाजिक सरोकारों को समर्पित श्रीराम कथा रसपान एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में महाराज श्री प्रणव पुरी जी श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के पावन प्रसंगों का कथा रसपान कराएंगे। इसके साथ ही सम्मान समारोह और जरूरतमंदों को कंबल वितरण भी किया जाएगा।
यह आयोजन जिला मुख्यालय गौरीगंज में जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने होगा। कार्यक्रम का आयोजन दीपक सिंह, प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद गौरीगंज की ओर से किया जा रहा है।
आयोजन के दौरान प्रभु श्रीराम की महिमा का वर्णन, कथा श्रवण और सम्मान समारोह के साथ जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर सेवा एवं सहयोग का संदेश दिया जाएगा।आयोजकों ने श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर कथा श्रवण करने, धर्मलाभ प्राप्त करने और आयोजन में सहभागिता करने की अपील की है।
#रिपोर्ट: कुलदीप सिंह | अमेठी
Hardoi, Hardoi | Nov 28, 2026