राजपुर: अधिवक्ता संघ की चक्का जाम की चेतावनी का असर, प्रशासन हुआ हरकत में
बलरामपुर जिले के राजपुर से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे-343 की बदहाली और निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर आखिरकार अधिवक्ता संघ के आंदोलन की चेतावनी का असर दिखाई देने लगा है। ठेकेदार की कथित लापरवाही और अधिकारियों के उदासीन रवैये से नाराज अधिवक्ता संघ ने आज सिविल कोर्ट के सामने चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी। आंदोलन की चेतावनी मिलते ही प्रशासन और ठेकेदा