टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की अधिकारिवार समीक्षा की तथा 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।