टीकमगढ़: नादिया गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटा चारपहिया वाहन, क़रीब आधा दर्जन लोग हुए घायल
टीकमगढ़ जिले के नादिया गांव के पास सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बताया छोटा हाथी नामक एक चार पहिया वाहन नादिया से टीकमगढ़ की ओर जा रहा था रास्ते में नादिया गांव के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे वाहन में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।