बावड़ी तगेला के पास अज्ञात दोपहिया वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की परिजनों ने बताया कि युवक का नाम मनोहर पाल है यह अपनी बाइक को रोक कर पेशाब के लिए बाइक से नीचे उतर रहा था तभी अज्ञात बाइक चालक टक्कर मारकर भाग गया।