टीकमगढ़: मातृधाम छिपरी में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
टीकमगढ़ के मातृ धाम छिपरी में महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कवियत्री सुमित्रा सरल ने सरस्वती वंदना से की। उत्तर प्रदेश से आए पंकज पंडित ने सनातन धर्म और बुंदेलखंड की विरासत पर कविता प्रस्तुत की। संत रवि शंकर महाराज ने सभी कवियों को सम्मानित कर आशीर्वाद दिया।