टीकमगढ़: कुंडेश्वर रोड पर लाइफ केयर अस्पताल के पास बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ कुंडेश्वर रोड लाइफ केयर हॉस्पिटल के पास सोमवार को एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम रघुवीर पाल निवासी गुना गोरा गांव बताया गया है। घायल के परिजन ने बताया कि रघुवीर बाइक से टीकमगढ़ की ओर आ रहा था रास्ते में लाइफ केयर हॉस्पिटल के पास एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने बाइक से टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।