टीकमगढ़: देहात थाना पुलिस ने एक स्थायी वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए समस्त थाना चौकी प्रभारी द्वारा फरार इनामी स्थाई वारंटी की धरपकड़ हेतु कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में देहात थाना पुलिस द्वारा न्यायालय के प्रकरण क्र 615/18 में स्थाई वारंटी धनी उर्फ धनीराम कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है।