लालबर्रा: मिरेगांव में माँ जगत जननी की स्थापना की तैयारियां जोरों पर, सिंहवाहिनी दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने की सजावट
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर 11 अक्टूबर को माँ जगत जननी की स्थापना को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोरों पर हैं। इसी तारतम्य में, सिंहवाहिनी दुर्गा उत्सव समिति हनुमान चौक, मिरेगांव द्वारा 10 अक्टूबर की रात्रि 9 बजे तक मंदिर समिति के सदस्य पूरी निष्ठा के साथ माता के दरबार की साज-सज्जा और तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। समिति