बरहरुवा: केंचुआ नाले में डायवर्सन के ऊपर से बह रहा पानी, जान जोखिम में डाल विद्यालय पहुंच रहे हैं छात्र
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बरहरवा प्रखंड के आरसीडी पथ दुलमपुर से भाया पूरूलिया डांगा होते हुए केंदुवा तक तकरीबन 9 किलोमीटर लंबाई पथ सह पुल निर्माण कार्य अब तक अधर में है। जिसके कारण बटाईल गांव के समीप केंचुआ नाला होकर उत्क्रमित हाई स्कूल बटाईल पहुंचने वाले छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।