बरहरुवा: बरहरवा के सरकारी शराब दुकान में सवा दो लाख का हुआ गबन, निरीक्षण के दौरान हुआ बडा खुलासा
बरहरवा नगर क्षेत्र अंतर्गत बरहरवा सब्जी मंडी में संचालित सरकारी शराब दुकान अनुज्ञप्ति संख्या 010 एफ एल एक्स के दुकान प्रभारी लातेहार के नावागढ निवासी सुनील साव पिता प्रयाग साव के द्वारा 2 लाख 27 हजार 920 रुपया गबन कर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है ।जिसका खुलासा तब हुआ जब कंपनी के फील्ड ऑफिसर अजीत कुमार के द्वारा दुकान का निरीक्षण किया गया।