बरहरुवा: सीएचसी बरहरवा में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित, डायरिया के प्रति अलर्ट रहे सभी स्वास्थ्यकर्मी
बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में सोमवार को स्वस्थ कर्मियों की मासिक समीक्षा बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रवीण कुमार संथालिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद एएनएम, बीटीटी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से विटामिन ए, डायरिया, एनीमिया मुक्त भारत, आर आई सहित कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।