बरहरुवा: अज्ञात बाइक की टक्कर से बरहरवा पाकुड़ पथ पर युवक घायल, बेहतर इलाज हेतु रेफर
बरहरवा पाकुड़ मुख्य पथ पर हरिहरा गांव के समीप बुधवार को अज्ञात बाइक की टक्कर से बाइक चालक बिरजू सोरेन उम्र 30 वर्ष ग्राम कालिदासपुर पाकुड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया ।जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर अभय चौधरी के द्वारा प्रारंभिक चिकित्सा के उपरांत बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया है।