बरहरुवा: पलासबोना के पास एमजीआर रेलवे ट्रैक से एक व्यक्ति का शव हुआ बरामद, पड़ताल जारी
कोटालपोखर थाना क्षेत्र के पुराना पलासबोना के समिप एमजीआर रेलवे ट्रैक से मंगलवार को कोटालपोखर थाना पुलिस ने एक तकरीबन 37 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है।शव की पहचान बरहरवा थाना क्षेत्र के नक्सीमल निवासी मो डालिम उर्फ गुड्डू शेख पिता स्व अख्तर शेख के रूप मे शव की पहचान किया गया।शव पोस्टमार्टम के उपरांत परिजन को सौपा गया।