बरहरुवा: बीडीओ ने प्रखंड कार्यालय में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ किया बैठक
बरहरवा प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर बीडीओ सन्नी कुमार दास की अध्यक्षता में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर की बैठक आयोजित किया गया। इस दौरान बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु हाउस टू हाउस सर्वे के दौरान शुद्ध और शत प्रतिशत मतदाता सर्वेक्षण का कार्य किया जाए, जिससे एक स्वच्छ मतदाता सूची बनाया जा सके।