*बाल विवाह के विरुद्ध सामाजिक व्यवहार परिवर्तन जरूरी, यह कानूनी अपराध भी है:*
सीतामढ़ी | *भारत को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के संकल्प के साथ देशभर में चल रही इस मुहिम की गूंज सीतामढ़ी में भी सुनाई दी। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसर, बाल, कम उम्र और जबरन विवाह के उन्मूलन के पहले अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नागरिक समाज संगठन कर्पूरी ठाकुर ग्रामीण विकास संस्था ने जिले में जागरूकता अभियान और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए*
बाल विवाह से बचाई गई लड़कियों, बाल विवाह रुकवाने में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं और विभिन्न क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर बदलाव की वाहक बनी महिला नेतृत्वकर्ताओं की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर बाल विवाह के खिलाफ एकजुटता दिखाई और इस अपराध को समाप्त करने का संकल्प लिया।
*कार्यक्रम में परिहार विधायक श्रीमति गायत्री देवी, रिगा विधायक श्री बैधनाथ प्रसाद, बथनाहा विधायक श्री अनिल राम, एवं विधायक प्रतिनिधि राम नरेश यादव जी, तथा पंचायत के मुखिया जी , समुदाय से सभी लोंगो ने हिस्सा लिया*।
इस दौरान निकाले गए कैंडल मार्च में बाल विवाह से प्रभावित महिलाओं, बच्चों, पुरुषों और समाज के विभिन्न
वर्गों के सैकडो लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों ने न केवल बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी समाज को इस अपराध के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। अभियान की खास बात
यह रही कि इसमें केवल आम नागरिक ही नहीं, बल्कि विवाह समारोहों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी
हितधारक भी शामिल हुए। पुरोहितों, मौलवियों,हलवाइयों, रसोइयों, सजावट का काम करने वालों, बैंड-बाजा
संचालकों, टेंट वालों और शादी के कार्ड छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस मालिकों ने न केवल कार्यक्रम में हिस्सा लिया बल्कि शपथ भी ली कि वे किसी भी बाल विवाह में भागीदार नहीं बनेंगे। साथ ही, कहीं भी बाल विवाह की
जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करेंगे।
भारत को बाल विवाह मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराते हुए संस्थान के निदेशक सुबोध कुमार सुमन ने कहा, “हम पिछले तीन वर्षों से सरकार और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के साथ मिलकर बाल विवाह के खात्मे के लिए लगातार काम कर रहे हैं। यह केवल एक अपराध को समाप्त करने का अभियान नहीं, बल्कि देश की बच्चियों को उनका बचपन, शिक्षा और अपने भविष्य को चुनने का अधिकार दिलाने की लड़ाई है।
संस्थान के समन्वयक प्रिंस कुमार ने कहा की विकसित भारत का सपना तभी साकार हो सकता है, जब हमारी बेटियां शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर हों। बाल विवाह इस राह की सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि जिले में शुरू हुई हमारी यह मुहिम आज वैश्विक आंदोलन का रूप ले चुकी है। हमें विश्वास है कि सरकार, प्रशासन और समाज के सामूहिक प्रयासों से हम अपने जिले को बाल विवाह मुक्त बना सकेंगे।”
मौके पर संस्थान के कर्मी मंतोष कुमार, शशांक कुमार, संजीत कुमार, कुंदन कुमार और नूतन माला मौजूद थी