Public App Logo
Profile Picture

Sitamarhi District Administration

@DPROSitamarhi
975Followers
0Following
⚡ दुर्गा पूजा-2026: पूजा पंडालों में निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी

सीतामढ़ी। दुर्गा पूजा-2026 के अवसर पर जिले के सभी पूजा पंडालों में निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत आपूर्ति कार्यालय द्वारा दिनांक 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक पूजा पंडालवार मानवबल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

प्रतिनियुक्त कर्मी पूजा पंडालों में विद्युत आपूर्ति की सतत निगरानी, फीडर ब्रेकडाउन एवं फ्यूज कॉल का त्वरित निष्पादन तथा पंडालों के आसपास लुंज-पुंज विद्युत तारों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित करने का कार्य सुनिश्चित करेंगे।

जिला प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के साथ-साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखना है।

जिला प्रशासन, सीतामढ़ी

<nis:link nis:type=tag nis:id=durgapuja2026 nis:value=DurgaPuja2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sitamarhi nis:value=Sitamarhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministrationsitamarhi nis:value=DistrictAdministrationSitamarhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=electricalsafety nis:value=ElectricalSafety nis:enabled=true nis:link/>
दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं आवश्यक तैयारी की डीएम व एसपी ने की प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग।
-------------------------------

आसूचना तंत्र को सुदृढ़ एवं सक्रिय रखें; संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कतामूलक कार्रवाई करें:  डीएम व एसपी ने अधिकारियों को दिया निदेश
==========================

पूजा समितियों से निरंतर समन्वय बनाएँ रखें; सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ सार्थक संवाद कायम रखेंः डीएम ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों को दिया निदेश
==================

🔹सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर रखें पैनी नजर, अफवाह फैलाने की कोशिश करने वाले तत्वों के विरुद्ध करें कड़ी कार्रवाई। 

 🔹विधि-व्यवस्था संधारण से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है; पदाधिकारीगण सावधानी बरतें; क्यूआरटी एवं क्यूएमआरटी सक्रिय रखें; 

🔹उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुगम यातायात एवं सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता; सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहेंः डीएम व एसपी

जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया एवं  पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन  ने कहा है कि दुर्गा पूजा, 2026 के अवसर पर उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुगम यातायात तथा सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहें। अधिकारीद्वय आज समाहरणालय में इस विषय पर आयोजित एक बैठक में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदाधिकारीगण आसूचना तंत्र को सुदृढ़ एवं सक्रिय रखें तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कतामूलक कार्रवाई करें। सभी एसडीओ एवं एसडीपीओ स्वयं भ्रमणशील रहें एवं क्षेत्र का जायजा लें। क्षेत्रीय पदाधिकारीगण सभी हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) से सार्थक संवाद कायम रखें। पूजा समितियों से निरंतर समन्वय बनाएँ रखें। शांति समिति की ससमय बैठक कर लें।  सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारियों का पर्यवेक्षण करें। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सतत क्रियाशील रखें। अफवाहों का त्वरित खंडन करें। पूर्व की घटनाओं में शामिल लोगों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करें। भीड़ की गतिविधियों पर सीसीटीवी से निगरानी करें।किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) एवं क्विक मेडिकल रिस्पांस टीम (क्यूएमआरटी) तैनात रखें।
मद्य-निषेध अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें।

जिलाधिकारी एवं  पुलिस अधीक्षक ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पर्व-त्योहार के अवसर पर सुदृढ़ प्रशासनिक तैयारी सुनिश्चित रहनी चाहिए। विधि-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता है। 

निदेश दिया गया कि सभी पदाधिकारी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतेंगे तथा असामाजिक तत्वों के विरूद्ध निरोधात्मक एवं दण्डात्मक कार्रवाई करेंगे। कॉम्युनिकेशन प्लान सुनिश्चित कर विधि-व्यवस्था का संधारण करेंगे। 

जिलाधिकारी ने कहा कि पूजा स्थलों पर महिलाओं एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग पंक्ति रहना चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को भी कोई समस्या न हो तथा भीड़ प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था संधारण भी सुगमता से किया जा सके। सभी संबंधित पदाधिकारी पूजा समितियों से समन्वय कर इसे सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निदेश देते हुए कहा किः-
आपदा प्रबंधन विभाग के गाईडलाईन के अनुसार पूजा पंडालों का निर्माण एवं संचालन सुनिश्चित  किया जाना अनिवार्य है।  
आयोजकों के द्वारा पंडालों के पास सीसीटीवी/वीडियोग्राफी की व्यवस्था रहेगी। 
आयोजकों द्वारा अग्निशमन की ठोस व्यवस्था किया जाना अनिवार्य है। 
सभी पूजा पंडालों में प्रावधान के अनुसार विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था सुनिश्चित रहनी चाहिए

भीड़ प्रबंधन हेतु लाउडस्पीकर की समुचित व्यवस्था रहनी चाहिए

 आपत्तिजनक स्लोगन, कार्टून इत्यादि पर रोक है।

 डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। 10:00 बजे रात्रि के बाद एवं 6:00 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर नहीं बजेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा में विभिन्न मंदिरों तथा सावर्जनिक दुर्गा पूजन स्थलों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होने की संभावना रहती है। अनेक स्थानों पर रावण-वध कार्यक्रम होता है। अतः सतर्कता के साथ तैयारी सुनिश्चित करनी होगी। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी भीड़ प्रबंधन के मानकों का दृढ़ता के साथ परन्तु विनम्रतापूर्वक अनुपालन कराएंगे। गश्ती दल द्वारा रेगुलर पेट्रोलिंग की जाए। नियंत्रण कक्ष से भीड़ पर निगरानी रखी जाए। सीसीटीवी कैमरा एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से अनुश्रवण किया जाए।यथेष्ट प्रशासनिक सतर्कता, यथोचित निगरानी तथा सुरक्षामूलक कार्रवाई करें। 

विदित हो कि दुर्गा पूजा के आयोजन के क्रम में जनहित एवं आम जनता की व्यापक सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक दिशा-निर्देश दुर्गापूजा के आयोजकों/व्यवस्थापकों को दिये गये हैं जो निम्नलिखित हैः-

1. पूजा पंडाल में विधिवत विद्युत सम्बद्धता अवश्य लें एवं पंडाल का निर्माण विद्युत तारों से सुरक्षित दूरी पर ही करें जिसे विद्युत अधिनियमों का उल्लंघन नहीं हो।

2. पंडालों की मजबूती का विधिवत जाँच करायी जाए।

3. पूजा पंडाल के निर्माण में अग्नि सुरक्षा नियमों एवं मानकों का अनुपालन किया जाए।

4. पंडाल निर्माण के संबंध में सड़क, जलापूर्ति निकासी, टेलीफोन, बिजली के केबुल तथा सरकारी एवं  लोक सम्पत्ति को क्षति न पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाय।

5. पंडाल निर्माण के क्रम में इस बात का ध्यान रखा जाय कि यातायात व्यवस्था प्रतिकूल ढंग से प्रभावित नहीं हो। वाहनों का परिचालन सजावटों के कारण प्रभावित न हो।

6. ध्वनि प्रदूषण यथा लाउडस्पीकर के संबंध में नियमों का अनुपालन किया जाय।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित में ऐसा किया जाना आवश्यक है तथा इसकी अनुपालन न होने की स्थिति में सभी क्षतियों एवं परिणामों की जिम्मेवारी आयोजकों/व्यवस्थापकों/समितियों की होगी। 

 किसी भी प्रकार के अफवाह से बचने तथा सोशल मीडिया पर भी अफवाहों से बचने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ही माईकिंग भी कराया जाय। अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित करेंगे। आपतिजनक स्लोगन, कार्टून इत्यादि पर रोक है। इसे सभी पदाधिकारी सख्ती से सुनिश्चित करेंगे। 

जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारियों को नावों का निबंधन, नावों की संख्या, प्रशिक्षित गोताखोरों की संख्या, कार्यरत नाविकों की संख्या आदि बिन्दुओं की सूक्ष्म समीक्षा संबंधित पदाधिकारियों के साथ कर लेने का निदेश दिया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से एवं दुर्घटना से बचाव हेतु त्योहारों के अवसर पर निजी नावों के परिचालन-परिवहन सुरक्षा हेतु बिहार आदर्श नौका अधिनियम, 1985 के तहत नियंत्रणात्मक विधियों को लागू करने का निदेश दिया गया। विसर्जन के दिन नदी में बिना अनुमति के नाव परिचालन पर रोक रहेगी।

दुर्गापूजा के अवसर पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। विद्युत कार्यपालक अभियंता क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।

पुलिस उपाधीक्षक, यातायात उत्कृष्ट यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे। 

दुर्गापूजा के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ एवं आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ एम्बुलेंस सिविल सर्जन प्रतिनियुक्त करेंगे। 

जिला अग्निशमन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि दुर्गापूजा के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु  फायर दस्ता  प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को सजग, सतर्क एवं सक्रिय रहने की आवश्यकता है।

नियंत्रण कक्ष:–06226–250316,250317,250318   

विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर थाना बार पर्याप्त संख्या में  दंडाधिकारी एवं पुलिस   पदाधिकारियों के साथ सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

ब्रीफिंग में जिला स्तरीय सभी वरीय पदाधिकारी सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी,सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
Video 2
Video 3
आज संयुक्त कृषि भवन मुरादपुर डुमरा के  प्रांगण में जिला स्तरीय बासंतिक (रवि) महाभियान 2026 एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के अवसर पर महिला किसान दिवस का  आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी एवं उप विकास आयुक्त सीतामढ़ी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी द्वारा उपस्थित किसानों एवं खासकर महिला किसानों का उत्साहवर्धन करते हुए किसी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सराहना भी की गई और कुछ महिला किसानों को सम्मानित भी किया गया ।इस जिला स्तरीय कर्मशाला में उपस्थित कृषि प्रसार पदाधिकारी एवं कर्मियों को जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषक जनहित कल्याणकारी योजनाओं को किसानों के खेत तक पहुंचने में उनका सहयोग करें और जो भी बातें इस कर्मशाला में बताई जा रही है उसको बेहतर ढंग से सरल भाव में किसानों को बताते हुए अधिक से अधिक किसानों तक उनका लाभ दिलाने का कार्य करें। महिला किसान दिवस के इस मौके पर एक सशक्त और कुशल नेतृत्व क्षमता वाली महिला पदाधिकारी के रूप में विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त मैडम के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का उत्साहवर्धन एवं कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़कर बेहतर कार्य करने के लिए  उनको प्रोत्साहित भी किया गया ।जिला कृषि पदाधिकारी सीतामढ़ी द्वारा रबी सीजन में बीज वितरण से लेकर यंत्रीकरण एग्री स्टेट परियोजना अंतर्गत डीसीएस कार्य किसान सम्मन निधि योजना एवं दलहन तथा तिलहन के क्षेत्र विस्तार की योजना सहित आगामी सीजन की तैयारी की रूपरेखा को प्रस्तुत किया गया जिसमें जिला स्तरीय रबी कर्मशाला के बाद प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला एवं पंचायत स्तर पर चलने वाले कृषि जन कल्याण चौपाल के माध्यम से किसानों तक कृषि योजनाओं एवं कृषि की नवीनतम तकनीक को पहचाने के लिए कृषि प्रसार कार्यक्रम की चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी ,उपनिदेशक कृषि अभियंत्रण सहायक निदेशक ईख विकास, सहायक निदेशक बीज उत्पादन एवं विपणन के द्वारा भी अपने से संबंधित विभागीय जानकारी एवं तकनीकी सुझाव  दिया गया lइसके अलावा कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिय वैज्ञानिक सह प्रधान, जिला स्तरीय कृषि पदाधिकारी सभी अनुमंडल  कृषि  पदाधिकारी सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी,, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक किसान सलाहकार एवं महिला पुरुष प्रगतिशील किसान भारी संख्या में उपस्थित थे।
जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने मेथौरा पंचायत पहुंचकर विकास योजनाओं का किया निरीक्षण, आम नागरिकों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं जनसुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर दिया जोर

जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया आज डुमरा प्रखंड अंतर्गत मेथौरा पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं तथा आम नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने पंचायत सरकार भवन का अवलोकन किया तथा वहां नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सरकारी सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने पंचायत स्तर पर आम लोगों को सुलभ, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के महत्व पर बल दिया। पंचायत सरकार भवन को ग्रामीणों के लिए सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं तक पहुंच का महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए इसके प्रभावी संचालन की आवश्यकता पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने पंचायत में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र के माध्यम से बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण, बेहतर संचालन और बच्चों के हित में संचालित सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के महत्व को रेखांकित किया।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने गोवर्धन योजना के तहत निर्मित संरचना का निरीक्षण कर इसकी स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने योजना के उद्देश्यों के अनुरूप परिसंपत्तियों के उपयोग एवं उनके प्रभावी संचालन के महत्व पर बल दिया। साथ ही, वी.बी.-जी.आर.ए.एम.जी. योजना के अंतर्गत संचालित प्लांटेशन कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में ऐसे कार्यों की उपयोगिता को रेखांकित किया।

इसके अतिरिक्त डीएम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने कहा कि “सरकार की विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उनका लाभ लक्षित लाभुकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचे। पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने का उद्देश्य उनके क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना तथा आम नागरिकों को उपलब्ध सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। सभी संबंधित विभागों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग तथा नागरिकों को सुलभ एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रति सजग रहना चाहिए।

मौके पर डीडीसी श्वेता भारती, निदेशक डीआरडीए राजेश भूषण ,बीडीओ डुमरा तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
वास्तविक (रबी) महाअभियान-2026 एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष-2026 के अवसर पर आयोजित कृषि कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया का संबोधन लाईव।
स्थल :- संयुक्त कृषि भवन मुरादपुर, डुमरा।
दुर्गा पूजा को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सुरक्षा कार्य तेज

रीगा बाजार एवं बड़ी बाजार, डुमरा में विद्युत सुरक्षा को लेकर किए जा रहे आवश्यक कार्य।

सीतामढ़ी। जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा एवं दशहरा के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा विद्युत सुरक्षा को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में बिजली विभाग की ओर से विभिन्न पूजा स्थलों एवं बाजार क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए मरम्मत एवं सुरक्षा संबंधी कार्य कराए जा रहे हैं।

रीगा बाजार स्थित पूजा पंडाल के समीप क्षतिग्रस्त एबी केबल (AB Cable) को बदलने तथा विद्युत वितरण ट्रांसफॉर्मर (DTR) की फेंसिंग का कार्य कराया जा रहा है। वहीं, बड़ी बाजार, डुमरा में बिजली के खंभों पर प्लास्टिक रैपिंग का कार्य किया जा रहा है, ताकि पूजा के दौरान विद्युत सुरक्षा से संबंधित संभावित जोखिमों को कम किया जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को पर्व के दौरान सुरक्षित एवं सुचारु विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इन प्रयासों का उद्देश्य श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को कम करना है।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे विद्युत तारों, खंभों एवं ट्रांसफॉर्मर के आसपास सावधानी बरतें तथा किसी भी प्रकार की विद्युत संबंधी समस्या दिखाई देने पर संबंधित विभाग को सूचित करें।
कायाकल्प अभियान के तहत जिले के सरकारी शैक्षणिक संस्थानों एवं विद्यालयों की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का आकलन कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत भवनों की मरम्मती, रंग-रोगन एवं अन्य आवश्यक रखरखाव संबंधी कार्य कराए जा रहे हैं। विद्यालयों के परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इन प्रयासों का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर, सुरक्षित एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। जिला प्रशासन की पहल से सरकारी विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं में सुधार एवं शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar District Administration Sitamarhi Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department
कायाकल्प अभियान के तहत जिले के स्वास्थ्य संस्थानों का सुदृढ़ीकरण, उसमें आधारभूत संरचनाओं  की उपलब्धता,उनकी मरम्मती  एवं रंग–रोगन  का कार्य लगातार किया जा रहा है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Bihar Health Department District Administration Sitamarhi Information & Public Relations Department, Government of Bihar
🌟 रात की रोशनी में निखर रहा <nis:link nis:type=tag nis:id=मेजरगंज nis:value=मेजरगंज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रेफरल nis:value=रेफरल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अस्पताल, nis:value=अस्पताल, nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कायाकल्प nis:value=कायाकल्प nis:enabled=true nis:link/> अभियान से बदल रही तस्वीर

🏥 सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज रेफरल अस्पताल में <nis:link nis:type=tag nis:id=कायाकल्प nis:value=कायाकल्प nis:enabled=true nis:link/> अभियान के तहत सौंदर्यीकरण एवं मरम्मती का कार्य तेजी से किया जा रहा है। रात के अंधेरे में रोशनी से जगमगाता अस्पताल परिसर बदलाव की इस पहल की खूबसूरत तस्वीर पेश कर रहा है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=जिलाधिकारीसीतामढ़ी nis:value=जिलाधिकारीसीतामढ़ी nis:enabled=true nis:link/> श्री <nis:link nis:type=tag nis:id=तनय nis:value=तनय nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सुल्तानिया nis:value=सुल्तानिया nis:enabled=true nis:link/> के निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न सरकारी संस्थानों के भवनों के रंग-रोगन, मरम्मती एवं आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मेजरगंज रेफरल अस्पताल को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए देर रात तक कार्य जारी है।

✨ बेहतर आधारभूत संरचना, स्वच्छ परिसर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं — कायाकल्प अभियान का यही उद्देश्य है।

कायाकल्प अभियान | बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की ओर एक सार्थक पहल
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar District Administration Sitamarhi Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कायाकल्प_अभियान nis:value=कायाकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मेजरगंज_रेफरल_अस्पताल nis:value=मेजरगंज_रेफरल_अस्पताल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वास्थ्य_सेवा nis:value=स्वास्थ्य_सेवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जिला_प्रशासन_सीतामढ़ी nis:value=जिला_प्रशासन_सीतामढ़ी nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=तिरहुत nis:value=तिरहुत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शिक्षक nis:value=शिक्षक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=एवं nis:value=एवं nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्नातक nis:value=स्नातक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विधान nis:value=विधान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=परिषद nis:value=परिषद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=निर्वाचन nis:value=निर्वाचन nis:enabled=true nis:link/> -2026 को लेकर मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न, 

निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों से कराया गया अवगत

तिरहुत शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारियों, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों, माइक्रो ऑब्जर्वर तथा वीडियोग्राफरों का प्रशिक्षण दो पालियों में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारियों एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया, जबकि द्वितीय सत्र में द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों सहित अन्य संबंधित कर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दी गईं।

प्रशिक्षण के दौरान मतदान सामग्री प्राप्त करने एवं उसका मिलान करने, सामग्रियों की समुचित जांच, मतदान केंद्र के अधिष्ठापन, मतपेटी तैयार करने, मतदान प्रारंभ होने से पूर्व की आवश्यक औपचारिकताओं तथा मतदान प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त मतदाताओं को अमिट स्याही लगाने, पीठासीन पदाधिकारी द्वारा आवश्यक घोषणा करने, मतदान पदाधिकारियों के कर्तव्यों एवं दायित्वों, मतदान की निर्धारित विधि तथा मतदान समाप्ति के बाद निर्वाचन सामग्री को सुरक्षित रूप से वज्रगृह, मुजफ्फरपुर में जमा करने तक की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान मतदान की गोपनीयता बनाए रखने, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर <nis:link nis:type=tag nis:id=जिलाधिकारी nis:value=जिलाधिकारी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सीतामढ़ी nis:value=सीतामढ़ी nis:enabled=true nis:link/> श्री <nis:link nis:type=tag nis:id=तनय nis:value=तनय nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सुल्तानिया nis:value=सुल्तानिया nis:enabled=true nis:link/> ने कहा कि विधान परिषद निर्वाचन का सफल संचालन सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सजगता, दक्षता और जिम्मेदारी पर निर्भर करता है। निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण का निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपादन सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मतदान पदाधिकारी प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारी एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की असुविधा या प्रक्रियागत त्रुटि की स्थिति उत्पन्न न हो। निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ करें।
जिला प्रशासन द्वारा विधान परिषद निर्वाचन के सुचारु, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

प्रशिक्षण में उप निर्वाचन  पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Chief Electoral Officer, Bihar Election Commission of India
दुर्गा पूजा–2026 को लेकर जिला प्रशासन सजग, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़कों की मरम्मती एवं दुरुस्ती का कार्य तेज

दुर्गा पूजा (दशहरा)–2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षित आवागमन एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन सीतामढ़ी पूरी तरह सजग है। जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया के निर्देश पर जिले में पूजा पंडालों एवं प्रमुख मार्गों के आसपास सड़कों की मरम्मती, क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त करने तथा आवश्यकतानुसार सड़क निर्माण से संबंधित कार्य कराए जा रहे हैं।

दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था के संधारण के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित एवं निर्बाध बनाए रखने के साथ-साथ सड़कों की मरम्मती एवं दुरुस्ती का कार्य भी कराया जा रहा है, ताकि पर्व के दौरान आवागमन सुचारु रहे और श्रद्धालु सुविधाजनक तरीके से पूजा-अर्चना कर सकें।

जिला प्रशासन, सीतामढ़ी की प्रतिबद्धता: दुर्गा पूजा का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar District Administration Sitamarhi Road Construction Department, Government of Bihar
पुनौरा धाम मंदिर निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

समय-सीमा के साथ गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश

पुनौरा धाम मंदिर एवं परिसर के समग्र विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने आज मंदिर परिसर स्थित सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। 

बैठक में मंदिर निर्माण सहित परिसर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई।

निर्माण एजेंसी अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने कार्यों की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस दौरान उपलब्ध मानव संसाधन, मशीनरी, निर्माण सामग्री एवं उपकरणों के साथ अस्थायी निर्माण कार्यों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा सड़क नेटवर्क, संपर्क मार्ग तथा परिसर से जुड़े अन्य आधारभूत कार्यों पर भी चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने परियोजना को सरकार की प्राथमिकता वाली महत्वपूर्ण योजनाओं में बताते हुए निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी एवं प्रगति में निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया।
मंदिर परिसर में जलजमाव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं बुडको के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर जलजमाव की समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परिसर के विकास से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को आपसी समन्वय के साथ लंबित प्रक्रियाओं का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया, ताकि निर्माण कार्य निर्बाध रूप से आगे बढ़ सके।

बैठक के बाद जिलाधिकारी ने मंदिर निर्माण एवं परिसर में चल रहे विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण भी किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर उप विकास आयुक्त श्वेता भारती के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=तनयसुल्तानिया nis:value=तनयसुल्तानिया nis:enabled=true nis:link/> 
CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar District Administration Sitamarhi Department of Tourism, Government of Bihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=तिरहुत nis:value=तिरहुत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्नातक nis:value=स्नातक nis:enabled=true nis:link/> एवं <nis:link nis:type=tag nis:id=शिक्षक nis:value=शिक्षक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=निर्वाचन nis:value=निर्वाचन nis:enabled=true nis:link/> क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन को लेकर तैयारियों की समीक्षा, सभी कोषांगों को समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन का निर्देश

<nis:link nis:type=tag nis:id=जिलाधिकारी nis:value=जिलाधिकारी nis:enabled=true nis:link/> की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक, 

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर

<nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार nis:value=बिहार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विधान nis:value=विधान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=परिषद nis:value=परिषद nis:enabled=true nis:link/> के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक <nis:link nis:type=tag nis:id=निर्वाचन–2026 nis:value=निर्वाचन–2026 nis:enabled=true nis:link/> को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को समाहरणालय स्थित विमर्श सभागार में जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन कार्यों के सुचारू, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन के लिए गठित विभिन्न कोषांगों की कार्यप्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग, बिहार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन एक महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसके सफल संचालन में प्रत्येक पदाधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
कार्मिकों के प्रशिक्षण, वाहनों एवं निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता पर विशेष जोर
बैठक में कार्मिक कोषांग को निर्वाचन कार्यों के लिए आवश्यक कर्मियों की उपलब्धता, प्रतिनियुक्ति एवं प्रशिक्षण की प्रक्रिया ससमय पूरी करने का निर्देश दिया गया। परिवहन कोषांग को आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त संख्या में वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उनके सुव्यवस्थित उपयोग की व्यवस्था करने को कहा गया।
वहीं, सामग्री कोषांग को निर्वाचन से संबंधित आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता, सुरक्षित भंडारण एवं मतदान दलों को निर्धारित समय पर सामग्री उपलब्ध कराने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। प्रेक्षक कोषांग को निर्वाचन प्रेक्षकों के आगमन एवं उनके कार्यों के निष्पादन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा गया।
अधिकृत सूचनाओं के प्रसार एवं आपसी समन्वय पर बल
जिलाधिकारी ने निर्वाचन कोषांग को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का समन्वय सुनिश्चित करते हुए कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने मीडिया कोषांग को निर्वाचन से संबंधित अधिकृत एवं प्रमाणिक सूचनाओं का समय पर प्रसार करने तथा मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा।
उन्होंने सभी कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए नियमित अनुश्रवण करने तथा निर्वाचन संबंधी तैयारियों की निरंतर समीक्षा करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन की प्रत्येक प्रक्रिया में निर्धारित मानकों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि निर्वाचन कार्यों का संचालन सुचारू एवं व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।
बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कौशल कुमार नाग सहित निर्वाचन कार्यों के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।
Chief Electoral Officer, Bihar Election Commission of India
दुर्गा पूजा एवं आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा नगर परिषद जनकपुर रोड

दुर्गा पूजा एवं आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर नगर परिषद जनकपुर रोड द्वारा शहर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य आवश्यक स्थानों पर साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है, ताकि पर्व के दौरान आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

जिला प्रशासन के निर्देशों के आलोक में पर्व-त्योहारों के दौरान स्वच्छता बनाए रखने एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।

स्वच्छ शहर, सुरक्षित पर्व—यही है प्रशासन की प्राथमिकता।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sitamarhi Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
*दुर्गापूजा एवं दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट, परिहार एवं सोनबरसा में फ्लैग मार्च; 
Sitamarhi Police

**जिला प्रशासन, सीतामढ़ी शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण पर्व संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।**
सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रशासन द्वारा रखी जा रही है पैनी नजर।
*दुर्गापूजा एवं दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट, परिहार एवं सोनबरसा में फ्लैग मार्च; बराही एवं बेला में शांति समिति की बैठक आयोजित* 

**सीतामढ़ी, 13 अक्टूबर।** जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर श्री आनंद कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 श्री आशीष आनंद की संयुक्त अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचल अधिकारी (CO), थानाध्यक्ष (SHO) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में परिहार प्रखंड के बराही एवं बेला में शांति समिति की बैठक आयोजित कर जनप्रतिनिधियों, पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई। वहीं, परिहार एवं सोनबरसा प्रखंडों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, नियमित गश्ती तथा पूजा पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को पूजा पंडालों का निरीक्षण कर अग्निशमन व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, भीड़ प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं के सुगम प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था की जांच करने का निर्देश दिया गया। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए निकासी मार्गों को बाधामुक्त रखने तथा अग्निशमन वाहनों एवं एंबुलेंस के आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।

पूजा समितियों को स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी निर्धारित करने तथा भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन एवं आपातकालीन स्थिति में प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा गया। साथ ही, सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों, निर्धारित ध्वनि मानकों तथा डीजे एवं लाउडस्पीकर के उपयोग से संबंधित लागू नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं भड़काऊ सामग्री के प्रसार को लेकर सतर्क रहने की अपील की। आम नागरिकों से कहा गया कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें और न ही उसे साझा करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या प्रशासन को दें।

**प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।** सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, अफवाह फैलाने अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अनुमंडल प्रशासन ने आम नागरिकों एवं पूजा समितियों से दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व को आपसी भाईचारे, शांति, सद्भाव एवं पारस्परिक सम्मान के साथ मनाने तथा प्रशासन को सहयोग देने की अपील की है, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें और पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

**जिला प्रशासन, सीतामढ़ी शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण पर्व संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।**
<nis:link nis:type=tag nis:id=कायाकल्प nis:value=कायाकल्प nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अभियान nis:value=अभियान nis:enabled=true nis:link/> से बदल रही <nis:link nis:type=tag nis:id=आंगनवाड़ी nis:value=आंगनवाड़ी nis:enabled=true nis:link/> केंद्रों की तस्वीर, बच्चों को मिलेगा बेहतर वातावरण

सरकार के निर्देश के आलोक में <nis:link nis:type=tag nis:id=जिलाधिकारी, nis:value=जिलाधिकारी, nis:enabled=true nis:link/> सीतामढ़ी श्री <nis:link nis:type=tag nis:id=तनय nis:value=तनय nis:enabled=true nis:link/> सुल्तानिया के निर्देशानुसार जिले में कायाकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं में सुधार की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत <nis:link nis:type=tag nis:id=आईसीडीएस nis:value=आईसीडीएस nis:enabled=true nis:link/> के माध्यम से जिले के विभिन्न <nis:link nis:type=tag nis:id=आंगनवाड़ी nis:value=आंगनवाड़ी nis:enabled=true nis:link/> केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ भवनों की मरम्मती, रंग-रोगन एवं रख-रखाव का कार्य कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं सुविधायुक्त बनाना है, ताकि छोटे बच्चों को बेहतर वातावरण में पूर्व-प्रारंभिक शिक्षा एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

इन प्रयासों से आंगनवाड़ी केंद्रों की तस्वीर बदल रही है। सुदृढ़ आधारभूत संरचना एवं स्वच्छ वातावरण से बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को प्रोत्साहन मिलेगा तथा केंद्रों पर उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

कायाकल्प अभियान — सुदृढ़ <nis:link nis:type=tag nis:id=आंगनवाड़ी nis:value=आंगनवाड़ी nis:enabled=true nis:link/> केंद्र, स्वच्छ वातावरण और बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में एक सार्थक पहल।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=kayakalpabhiyan nis:value=KayakalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=icds nis:value=ICDS nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/>
# District Administration Sitamarhi
<nis:link nis:type=tag nis:id=कायाकल्प nis:value=कायाकल्प nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अभियान nis:value=अभियान nis:enabled=true nis:link/> से बदल रही सरकारी विद्यालयों की तस्वीर, विद्यार्थियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

सरकार के निर्देश के आलोक में जिले में कायाकल्प अभियान को धरातल पर उतारने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री <nis:link nis:type=tag nis:id=तनय nis:value=तनय nis:enabled=true nis:link/> सुल्तानिया के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग के समन्वय से जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सुदृढ़ीकरण, मरम्मती एवं रंग-रोगन का कार्य कराया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य विद्यालयों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं सुविधायुक्त बनाना है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। विद्यालय भवनों की मरम्मती, रंग-रोगन एवं आवश्यक सुविधाओं में सुधार से शैक्षणिक संस्थानों की तस्वीर बदल रही है। इन प्रयासों से विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं सकारात्मक वातावरण में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा तथा विद्यालयों की आधारभूत संरचना भी सुदृढ़ होगी।

कायाकल्प अभियान — बेहतर आधारभूत संरचना, स्वच्छ विद्यालय और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक सार्थक पहल।
CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Bihar Education Department 
<nis:link nis:type=tag nis:id=kayakalpabhiyan nis:value=KayakalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/>

<nis:link nis:type=tag nis:id=district nis:value=District nis:enabled=true nis:link/> Administration Sitamarhi
डीएम तनय सुल्तानिया के निर्देश पर दुर्गा पूजा को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट, सभी प्रखंडों में पूजा पंडालों का किया जा रहा निरीक्षण

जर्जर एवं ढीले विद्युत तारों को दुरुस्त करने, निर्बाध बिजली आपूर्ति और सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर विशेष जोर

सीतामढ़ी, 13 अक्टूबर 2026।

दुर्गा पूजा (दशहरा)–2026 के अवसर पर जिले में सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया के निर्देश पर विद्युत विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में स्थित दुर्गा पूजा पंडालों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान विद्युत सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच के साथ आवश्यक सुधारात्मक कार्य भी कराए जा रहे हैं।

विद्युत विभाग, सीतामढ़ी के कार्यपालक अभियंता श्री समीर कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम पूजा पंडालों का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्था का जायजा ले रही है। निरीक्षण के क्रम में ढीले एवं जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त करने, विद्युत कनेक्शन की स्थिति की जांच करने तथा पूजा पंडालों में सुरक्षित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इसके साथ ही पूजा समितियों के सदस्यों को विद्युत सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी जा रही है। उन्हें विद्युत तारों एवं उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, अस्थायी विद्युत कनेक्शन में सतर्कता बरतने तथा किसी भी प्रकार की विद्युत संबंधी समस्या सामने आने पर तत्काल विभाग को सूचित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

(विद्युत व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग)

जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्युत विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में विद्युत व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। इसका उद्देश्य पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ बिजली आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखना है, ताकि पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य धार्मिक गतिविधियों के आयोजन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को पर्व के दौरान पूरी तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है। विद्युत विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर आवश्यक सुधारात्मक कार्यों को पूरा करने में जुटी है।

जिला प्रशासन की अपील: पूजा समितियां विद्युत सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें तथा किसी भी प्रकार की ढीली वायरिंग, जर्जर तार या अन्य विद्युत संबंधी समस्या की सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दें। सुरक्षित विद्युत व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन के साथ सहयोग करें, ताकि दुर्गा पूजा का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हो सके।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar District Administration Sitamarhi Energy Department, Bihar Bihar State Power Holding Company Limited
पर्व-त्योहार के मद्देनजर लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराएं : जिलाधिकारी

राशन कार्ड निर्गमन एवं ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने का निर्देश, शत-प्रतिशत ई-केवाईसी सुनिश्चित करने पर जोर

जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन कार्ड निर्गमन, लाभुकों के ई-केवाईसी तथा जन वितरण प्रणाली के माध्यम से खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी राशन कार्डधारियों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस कार्य में तेजी लाने तथा पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
(राशन कार्ड निर्गमन में तेजी लाने का निर्देश)

बैठक में राशन कार्ड निर्माण एवं निर्गमन की प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में ऑनलाइन प्रविष्टियों के विरुद्ध अब तक 56 प्रतिशत राशन कार्ड निर्गत किए जा चुके हैं। अनुमंडलवार स्थिति के अनुसार, बेलसंड अनुमंडल में 67 प्रतिशत, पुपरी अनुमंडल में 53.80 प्रतिशत तथा सदर अनुमंडल में 55.45 प्रतिशत राशन कार्ड निर्गत किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर शेष राशन कार्डों के निर्गमन एवं वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए इसका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर राशन कार्ड उपलब्ध हो सके और वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

(पर्व-त्योहार पर समय से मिले खाद्यान्न)

जिलाधिकारी ने भारतीय खाद्य निगम एवं राज्य खाद्य निगम से संबंधित आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिला प्रबंधक, एसएफसी को निर्देश दिया कि जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को निर्धारित समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए, ताकि सभी लाभुकों को समय पर राशन मिल सके और वे हर्षोल्लास के साथ त्योहार मना सकें।

उन्होंने आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सिन्हा, एसएफसी प्रबंधक श्री अभिराम त्रिवेदी, प्रोजेक्ट इंजीनियर श्री अमित कुमार, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं सभी गोदाम प्रबंधक उपस्थित थे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर सीतामढ़ी में जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल आयोजित

सीतामढ़ी, 13 अक्टूबर 2026। अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन सीतामढ़ी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), रिलायंस फाउंडेशन एवं अदिथि संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रिलायंस फाउंडेशन के आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आपदा पूर्व तैयारी और सामुदायिक क्षमता निर्माण के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय (UNDRR) की इस वर्ष की थीम “Resilience Starts at Home” (लचीलापन घर से शुरू होता है) को केंद्र में रखते हुए रुन्नीसैदपुर प्रखंड के देबना बुजुर्ग गांव में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम तथा बेलसंड प्रखंड के जफरापुर विद्यालय में जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) एवं अग्निशमन विभाग का सराहनीय सहयोग रहा। अभ्यास के दौरान लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी, त्वरित प्रतिक्रिया और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

DDMA, सीतामढ़ी की ओर से इस अवसर पर संदेश दिया गया की “आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए समय रहते तैयारी, जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। आपदा प्रबंधन केवल राहत एवं बचाव तक सीमित नहीं है, बल्कि जोखिमों की पहचान, नियमित मॉक ड्रिल और प्रत्येक परिवार को तैयार करना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारा लक्ष्य सभी संबंधित विभागों एवं समुदायों के समन्वय से एक सुरक्षित और आपदा-सहनीय सीतामढ़ी का निर्माण करना है।”

इस संयुक्त पहल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आपदा से बचाव की शुरुआत घर से होती है और सामुदायिक सहभागिता से ही सुरक्षित एवं आपदा-सहनीय समाज का निर्माण संभव है।
कायाकल्प अभियान से संवर रही विभिन्न सरकारी संस्थानों की तस्वीर

जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया के निर्देश के आलोक में जिले में कायाकल्प अभियान के तहत विभिन्न सरकारी संस्थानों के सुदृढ़ीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं में सुधार की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

इस अभियान के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस एवं कल्याण विभाग के संस्थानों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ भवनों के रंग-रोगन, मरम्मती, रख-रखाव एवं अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है।

इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संस्थानों में मरम्मती एवं सुधार कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि स्वास्थ्य केंद्रों का वातावरण स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक बने और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

बेहतर आधारभूत संरचना • स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित परिसर • सुदृढ़ संस्थान • गुणवत्तापूर्ण जनसेवाएं

कायाकल्प अभियान के माध्यम से सरकारी संस्थानों को अधिक सुविधायुक्त, व्यवस्थित एवं जनोपयोगी बनाने की दिशा में सीतामढ़ी जिला प्रशासन की पहल।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Bihar Health Department District Administration Sitamarhi Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar Bihar Education Department