निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त निदेश के आलोक में जिला अन्तर्गत निर्वाचन साक्षरता क्लबों में Essay and Quiz Competitions आयोजित किया गया, साक्षरता क्लब स्तर पर प्रति विद्यालय/महाविद्यालय से चयनित प्रथम दो छात्रों का विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर Essay and Quiz Competitions कराया जा रहा है। इस क्रम में 23-रीगा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत विधान सभा स्तर पर आयोजित Competitions में Essay में चयनित प्रथम 5 छात्र तथा Quiz में चयनित प्रथम 5 छात्र को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रीगा द्वारा सम्मानित किया गया। 28-सीतामढ़ी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत विधान सभा स्तर पर आयोजित Competitions में Essay में चयनित प्रथम 5 छात्र तथा Quiz में चयनित प्रथम 5 छात्र को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर द्वारा सम्मानित किया गया। साथ हीं, 24-बथनाहा(अ0जा0) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत विधान सभा स्तर पर आयोजित Competitions में Essay में चयनित प्रथम 5 छात्र तथा Quiz में चयनित प्रथम 5 छात्र को चयनित कर लिया गया। विधान सभा स्तर पर चयनित ये सभी दस-दस प्रतिभागी जिला स्तर पर होने वाले Essay and Quiz Competitions में भाग लेंगे, जहाँ जिला स्तर पर Essay में चयनित प्रथम 5 छात्र तथा Quiz में चयनित प्रथम 5 छात्र को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी द्वारा सम्मानित किये जायेंगे।
Chief Electoral Officer, Bihar Election Commission of India