कोईलवर: कोईलवर-छपरा फोरलेन पर झलकू नगर से जमालपुर तक भीषण जाम, रात से फंसे ट्रक और यात्री, छठ पर घर लौटने वालों की बढ़ी परेशानी
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर झलकू नगर से जमालपुर तक मंगलवार की रात से भीषण जाम लगा हुआ है। बुधवार दोपहर तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम में ट्रक चालकों के साथ यात्री और छठ पूजा में शामिल होने के लिए घर लौट रहे लोग भी घंटों फंसे रहे। जाम के कारण वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है।बुधवार दोपहर 12 बजे ट्रक चालकों ने बताया कि 10 बजे रात्रि से जाम में फंसे है