प्रतापगढ़: दिलीपपुर बाजार में भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई के मामले में मुख्यमंत्री से की गई शिकायत, स्वाट टीम पर लगे आरोप
दिलीपपुर बाजार में हुई भाजपा कार्यकर्ता अमित सिंह की पिटाई के मामले में रविवार को भाज्युमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने शाम 4:00 बजे फैक्स भेज कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत किया है। आरोप लगाया है की 2 जनवरी को अपने बीमार पिता का इलाज करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ता अमित सिंह को स्वाट टीम प्रभारी सुनील यादव और उनके सहयोगियों द्वारा मारा पीटा गया था।