समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल रविवार को शाम करीब 5 बजे शहर के बाबागंज पहुंचे। कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया और पार्टी के द्वारा दिए गए निर्देशों से अवगत कराया। इसके उपरांत वह सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए।