शिमला ग्रामीण: नेहरू युवा केंद्र शिमला की ओर से बनुटी में आयोजित 'सीमावर्ती युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम' में उपायुक्त अनुपम ने की शिरकत
नेहरू युवा केंद्र शिमला की ओर से आयोजित "सीमावर्ती युवा आदान प्रदान" कार्यक्रम का समापन बुधवार को उदासीन आश्रम बनुटी में किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम 4 जनवरी से 8 जनवरी 2025 तक आयोजित किया गया। उपायुक्त ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का ज्यादातर शिकार युवा हो रहे है।