शिमला ग्रामीण: प्रियंका गांधी छराबड़ा पहुंची, 3 दिन पहले उनके बच्चे भी पहुंच चुके हैं
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी बुधवार को शिमला पहुंच गई हैं। प्रियंका गांधी दोपहर करीब डेढ़ बजे छराबड़ा पहुंचीं। बताया जा रहा है कि प्रियंका के दोनों बच्चे 3 दिन पहले ही शिमला पहुंच गए थे, लेकिन प्रियंका गांधी आज चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए छराबड़ा पहुंची।प्रियंका गांधी का यह निजी दौरे बताया जा रहा हैं ।