शिमला ग्रामीण: कुफ़री में पर्यटकों ने दुकानदारों से की मारपीट, तीन दुकानदारों को चाकू से किया घायल
एक बार फिर हिमाचल में पंजाब से आए पर्यटकों की दबंगई का मामला सामने आया है। शिमला के पर्यटन स्थल कुफरी में सैलानियों ने न केवल दुकानदारों से मारपीट की, बल्कि चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया। इस मारपीट में 3 दुकानदार घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया है। हालांकि इनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमला