शिमला ग्रामीण: तारा देवी मंदिर में पंडित कमलेश ने नव वर्ष के उपलक्ष में की जा रही विशेष तैयारियों की जानकारी दी
तारा देवी मंदिर के पंडित कमलेश ने बताया नववर्ष के उपलक्ष पर तारा देवी मंदिर में विशेष तैयारियां की गई है। लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए अतिरिक्त पुलिस और होमगार्ड के जवान भी तैनात किए गए हैं। इसी के साथ ही विशेष पूजा का भी नव वर्ष पर आयोजन किया जाएगा।वही तारा देवी में विभिन्न राज्यों से पहुंचे पर्यटकों ने संकल्प लिया की वे नशे से दूर रहेंगे।