शिमला ग्रामीण: मंगलवार को 9:00 बजे के करीब कच्चीघाटी में एचआरटीसी बस ने कार को मारी टक्कर, कार हुई क्षतिग्रस्त
मंगलवार को 9:00 बजे के करीब कच्चीघाटी में एचआरटीसी बस ने कार को मारी टक्कर, कार हुई क्षतिग्रस्त। दुर्घटना के पश्चात 1 घंटे तक सवारियों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही शिमला में बर्फबारी को देखने के लिए आजकल पर्यटकों की आवाजाही अत्यधिक होती है जिसके चलते स्थानी लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी जाम की समस्या से जूझना पड़ा।