खिजरसराय: खिजरसराय प्रखंड के बिहटा पंचायत में स्वच्छता कर्मियों की बैठक आयोजित की गई
खिजरसराय प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहटा के WPU (वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट) परिसर में गुरुवार को दोपहर 12 बजे सभी स्वच्छता कर्मियों एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने, कचरा संग्रहण एवं निष्पादन की प्रक्रिया को सुचारु रखने तथा सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान