खिजरसराय: बिजली के तार गिरने से खलिहान में लगी आग
खिजरसराय थाना क्षेत्र के होरमा पंचायत के रमन बिगहा गांव में सोमवार को लगभग 1:30 बजे बिजली प्रवाहित तार गिरने से खलिहान में आग लग गई। खलिहान से धुंआ उठते लोग देखा जिसके बाद लोग दौड़े दौड़े खलिहान के पास पहुंचे और आग बुझाने लगे। ग्रामीणों के द्वारा 112 को सूचना दिया गया। 112 की टीम ने इसकी जानकारी अग्नि शामक वाहन को दिया। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।