खिजरसराय: शशि हत्याकांड: चार लोग गिरफ्तार, डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
महकार थाना क्षेत्र के जगडीहा बेलदारी गांव निवासी शशि की हत्या मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा त्वरित उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। जिसके बाद हत्या में संलिप्त चार आरोपी अमित कुमार सुधीर कुमार प्रदीप कुमार धनराज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।