गिधौर: गिद्धौर के ऊपरी सेवा में घर में लगी आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Gidhaur, Jamui | Nov 9, 2026 गिद्धौर प्रखंड के ऊपरी सेवा गांव में बीते रात करीब एक बजे देवेंद्र रावत के घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर घर और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुटे और समरसेबल सहित अन्य माध्यमों से पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने 6 बताया कि जिस स्थान पर आग लगी थी, वहां मिल भी संचालित होता है।