Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
No video available

माँ नर्मदा का आर्शीवाद लेने पश्चात हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ माननीय ओमप्रकाश धुर्वे जी ने नामांकन दाखिल किया।

48.7k views | Dindori, Dindori | Oct 28, 2023

MORE NEWS

प्रशासन और पुलिस की तत्परता से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल, शांति व्यवस्था बनी रही

डिंडौरी जिले में प्रशासन एवं पुलिस की सक्रियता और समन्वित प्रयासों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्पन्न अवरोध की स्थिति का शांतिपूर्ण समाधान कर यातायात को पुनः सुचारू रूप से बहाल किया गया।
       जानकारी के अनुसार जोगीटिकरिया क्षेत्र में आयोजित प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन प्रभावित होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए प्रदर्शनकारियों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। प्रशासन की समझाइश एवं समन्वय से प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कराया गया, जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य रूप से प्रारंभ हो गया।
        जिला प्रशासन ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्व से ही आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई थीं, जिसके चलते स्थिति को नियंत्रित करने में सफलता मिली। इस दौरान आमजन एवं यात्रियों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्यवाही की गई, जिससे क्षेत्र में शांति एवं व्यवस्था बनी रही।
      प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं मांगों को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण माध्यमों से रखें तथा सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
      प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में प्रस्तावित सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण से लगभग 80 प्रतिशत गांवों एवं 75 प्रतिशत किसानों को बांधों से पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा मछली पालन, सिंघाड़ा उत्पादन, कमलगट्टा उत्पादन, मोती उत्पादन जैसे स्वरोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। साथ ही जिले में स्वच्छ पेयजल उपलब्धता बढ़ेगी और जल संकट की समस्या में भी कमी आएगी।
     जिला प्रशासन ने नागरिकों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में सहयोग करने की अपील की है, ताकि इन योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के विकास और लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

प्रशासन और पुलिस की तत्परता से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल, शांति व्यवस्था बनी रही डिंडौरी जिले में प्रशासन एवं पुलिस की सक्रियता और समन्वित प्रयासों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्पन्न अवरोध की स्थिति का शांतिपूर्ण समाधान कर यातायात को पुनः सुचारू रूप से बहाल किया गया। जानकारी के अनुसार जोगीटिकरिया क्षेत्र में आयोजित प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन प्रभावित होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए प्रदर्शनकारियों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। प्रशासन की समझाइश एवं समन्वय से प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कराया गया, जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य रूप से प्रारंभ हो गया। जिला प्रशासन ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्व से ही आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई थीं, जिसके चलते स्थिति को नियंत्रित करने में सफलता मिली। इस दौरान आमजन एवं यात्रियों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्यवाही की गई, जिससे क्षेत्र में शांति एवं व्यवस्था बनी रही। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं मांगों को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण माध्यमों से रखें तथा सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में प्रस्तावित सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण से लगभग 80 प्रतिशत गांवों एवं 75 प्रतिशत किसानों को बांधों से पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा मछली पालन, सिंघाड़ा उत्पादन, कमलगट्टा उत्पादन, मोती उत्पादन जैसे स्वरोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। साथ ही जिले में स्वच्छ पेयजल उपलब्धता बढ़ेगी और जल संकट की समस्या में भी कमी आएगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में सहयोग करने की अपील की है, ताकि इन योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के विकास और लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक संपन्न, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर कलेक्टर के सख्त निर्देश

डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
      बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने लोक सेवा प्रबंधक को निर्देश दिए कि 5 जुलाई 2026 तक 50 दिवस से लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर निराकरण कराया जाए।
        कलेक्टर ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में बार-बार विद्युत बाधित होना गंभीर लापरवाही है। विशेष रूप से हाईकोर्ट के न्यायाधीश के डिंडौरी प्रवास के दौरान भी बिजली आपूर्ति बाधित होना विभागीय उदासीनता को दर्शाता है। इस पर संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
        मत्स्य विभाग को मुख्यमंत्री मछुआ पालन योजना एवं स्मार्ट फिश पार्लर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर अधूरे निर्माण एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर संचालन प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही इनका शुभारंभ जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराने की बात कही गई।
        कलेक्टर ने समस्त एसडीएम को निर्देशित किया कि कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं का अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिमाह निरीक्षण करें। वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) प्रबंधक को नर्मदा डेम घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दोना-पत्तल की दुकान संचालित कराने के निर्देश दिए।
       टीबी विभाग की समीक्षा के दौरान शासकीय कार्यों में लापरवाही, फूड किट वितरण में कमी तथा टीबी नियंत्रण की धीमी प्रगति पर संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन विभागों द्वारा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों को नॉन-अटेंड किया गया है, उनके खिलाफ भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
       पशुपालन विभाग को 15 दिवस के भीतर कृत्रिम गर्भाधान, क्षीरधारा ग्राम अभियान एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु टीकाकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी को छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण एवं पुस्तक वितरण समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
        स्वच्छता प्रभारी जिला पंचायत को ग्रामीण क्षेत्रों में पीएम आवास एवं जनमन आवास सहित अन्य आवासीय योजनाओं के तहत शौचालय निर्माण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।
      बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, डीएफओ श्री विशाल, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक, एसडीएम बजाग श्री अक्षय डिगरसे, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रियांशी जैन सहित समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक संपन्न, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर कलेक्टर के सख्त निर्देश डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने लोक सेवा प्रबंधक को निर्देश दिए कि 5 जुलाई 2026 तक 50 दिवस से लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर निराकरण कराया जाए। कलेक्टर ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में बार-बार विद्युत बाधित होना गंभीर लापरवाही है। विशेष रूप से हाईकोर्ट के न्यायाधीश के डिंडौरी प्रवास के दौरान भी बिजली आपूर्ति बाधित होना विभागीय उदासीनता को दर्शाता है। इस पर संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। मत्स्य विभाग को मुख्यमंत्री मछुआ पालन योजना एवं स्मार्ट फिश पार्लर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर अधूरे निर्माण एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर संचालन प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही इनका शुभारंभ जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराने की बात कही गई। कलेक्टर ने समस्त एसडीएम को निर्देशित किया कि कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं का अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिमाह निरीक्षण करें। वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) प्रबंधक को नर्मदा डेम घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दोना-पत्तल की दुकान संचालित कराने के निर्देश दिए। टीबी विभाग की समीक्षा के दौरान शासकीय कार्यों में लापरवाही, फूड किट वितरण में कमी तथा टीबी नियंत्रण की धीमी प्रगति पर संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन विभागों द्वारा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों को नॉन-अटेंड किया गया है, उनके खिलाफ भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग को 15 दिवस के भीतर कृत्रिम गर्भाधान, क्षीरधारा ग्राम अभियान एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु टीकाकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी को छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण एवं पुस्तक वितरण समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। स्वच्छता प्रभारी जिला पंचायत को ग्रामीण क्षेत्रों में पीएम आवास एवं जनमन आवास सहित अन्य आवासीय योजनाओं के तहत शौचालय निर्माण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, डीएफओ श्री विशाल, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक, एसडीएम बजाग श्री अक्षय डिगरसे, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रियांशी जैन सहित समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

अमलडीहा में बावड़ी उत्सव के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन

डिंडौरी कलेक्टर  श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन तथा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में सेक्टर क्रमांक 02 रूसा के ग्राम अमलडीहा स्थित टूटेश्वरधाम अमरकुण्ड में ’जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तृतीय चरण अंतर्गत ’’बावड़ी उत्सव कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना रहा।
         कार्यक्रम की शुरुआत अमरकुण्ड एवं आसपास स्थित कुएं की साफ-सफाई से हुई, जिसमें श्रमदान के माध्यम से ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके बाद कलश यात्रा निकाली गई तथा 11 दीप प्रज्वलित कर घाट का पूजन-अर्चन एवं रंगोली सजाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
          यह आयोजन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री धर्मेंद्र चौहान एवं विकासखंड समन्वयक श्री भानुप्रताप मरावी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। 19 मार्च 2026 से प्रारंभ हुए ’जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’ का समापन बावड़ी उत्सव के साथ किया गया।
         कार्यक्रम में आयोजित जल संगोष्ठी में जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि गांव के पारंपरिक जल स्रोत जैसे कुआं, तालाब, नदी एवं झरनों की नियमित साफ-सफाई और संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। जनसहभागिता एवं सामूहिक प्रयासों से ही जल संकट से बचा जा सकता है। साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण का संदेश भी दिया गया।
           इस अवसर पर स्थानीय वरिष्ठ महंत श्री राम सिंह परस्ते, हीरा सिंह मरावी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री टीकाराम परस्ते सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था चन्दना के अध्यक्ष श्री नर्मदा प्रसाद बनवासी, सचिव श्री नरबद सिंह मरावी,श्री दिलीप कुमार टांडिया, श्री नवांकुर उमरिया के अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह श्याम, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भीमकुण्डी के अध्यक्ष श्री सुखीराम मरावी सहित क्षेत्र के अनेक ग्रामीणों ने सहभागिता की।
      भजन मंडली ग्राम बरबसपुर द्वारा भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी गई। अंत में विकासखंड समन्वयक द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए उपस्थितजनों को अल्पाहार एवं भोजन वितरण किया गया।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

अमलडीहा में बावड़ी उत्सव के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन तथा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में सेक्टर क्रमांक 02 रूसा के ग्राम अमलडीहा स्थित टूटेश्वरधाम अमरकुण्ड में ’जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तृतीय चरण अंतर्गत ’’बावड़ी उत्सव कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत अमरकुण्ड एवं आसपास स्थित कुएं की साफ-सफाई से हुई, जिसमें श्रमदान के माध्यम से ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके बाद कलश यात्रा निकाली गई तथा 11 दीप प्रज्वलित कर घाट का पूजन-अर्चन एवं रंगोली सजाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री धर्मेंद्र चौहान एवं विकासखंड समन्वयक श्री भानुप्रताप मरावी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। 19 मार्च 2026 से प्रारंभ हुए ’जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’ का समापन बावड़ी उत्सव के साथ किया गया। कार्यक्रम में आयोजित जल संगोष्ठी में जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि गांव के पारंपरिक जल स्रोत जैसे कुआं, तालाब, नदी एवं झरनों की नियमित साफ-सफाई और संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। जनसहभागिता एवं सामूहिक प्रयासों से ही जल संकट से बचा जा सकता है। साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर स्थानीय वरिष्ठ महंत श्री राम सिंह परस्ते, हीरा सिंह मरावी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री टीकाराम परस्ते सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था चन्दना के अध्यक्ष श्री नर्मदा प्रसाद बनवासी, सचिव श्री नरबद सिंह मरावी,श्री दिलीप कुमार टांडिया, श्री नवांकुर उमरिया के अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह श्याम, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भीमकुण्डी के अध्यक्ष श्री सुखीराम मरावी सहित क्षेत्र के अनेक ग्रामीणों ने सहभागिता की। भजन मंडली ग्राम बरबसपुर द्वारा भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी गई। अंत में विकासखंड समन्वयक द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए उपस्थितजनों को अल्पाहार एवं भोजन वितरण किया गया। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

सेफ क्लिक 2.0' अभियान: डिंडौरी की ग्राम पंचायतों में लगी साइबर चौपाल, ग्रामीणों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय

डिंडौरी, डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से नागरिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से डिंडौरी पुलिस द्वारा संचालित "सेफ क्लिक 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के तहत रविवार को जिले की ग्राम पंचायतों में साइबर चौपाल आयोजित की गई। अभियान के पांचवें दिवस ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के निर्देशन में आयोजित इस विशेष अभियान में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में सरपंच, सचिव, पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक शामिल हुए।

साइबर चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, निवेश एवं टास्क फ्रॉड जैसे तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया। साथ ही सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग जानकारी या ओटीपी साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी।

ग्रामीणों को बताया गया कि साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, संबंधित बैंक को तुरंत सूचना देकर खाता या यूपीआई ब्लॉक कराएं तथा स्क्रीनशॉट, कॉल रिकॉर्ड और ट्रांजेक्शन आईडी जैसे डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखें।

कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान किया गया। डिंडौरी पुलिस ने अभियान के माध्यम से ग्राम स्तर तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाते हुए नागरिकों से सतर्क और जागरूक डिजिटल व्यवहार अपनाने की अपील की। पुलिस का उद्देश्य जिले के प्रत्येक नागरिक को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाकर सुरक्षित एवं सशक्त डिजिटल समाज का निर्माण करना है।

#SafeClick20 #CyberAwareness #DindoriPolice #CyberSecurity #StopCyberFraud #DigitalSafety #MPPolice #CyberCrime #SafeDigitalIndia #Dindori #DigitalAwareness #BreakingNews #ViralNews #StayAlertStaySafe

सेफ क्लिक 2.0' अभियान: डिंडौरी की ग्राम पंचायतों में लगी साइबर चौपाल, ग्रामीणों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय डिंडौरी, डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से नागरिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से डिंडौरी पुलिस द्वारा संचालित "सेफ क्लिक 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के तहत रविवार को जिले की ग्राम पंचायतों में साइबर चौपाल आयोजित की गई। अभियान के पांचवें दिवस ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के निर्देशन में आयोजित इस विशेष अभियान में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में सरपंच, सचिव, पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक शामिल हुए। साइबर चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, निवेश एवं टास्क फ्रॉड जैसे तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया। साथ ही सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग जानकारी या ओटीपी साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी। ग्रामीणों को बताया गया कि साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, संबंधित बैंक को तुरंत सूचना देकर खाता या यूपीआई ब्लॉक कराएं तथा स्क्रीनशॉट, कॉल रिकॉर्ड और ट्रांजेक्शन आईडी जैसे डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखें। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान किया गया। डिंडौरी पुलिस ने अभियान के माध्यम से ग्राम स्तर तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाते हुए नागरिकों से सतर्क और जागरूक डिजिटल व्यवहार अपनाने की अपील की। पुलिस का उद्देश्य जिले के प्रत्येक नागरिक को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाकर सुरक्षित एवं सशक्त डिजिटल समाज का निर्माण करना है। #SafeClick20 #CyberAwareness #DindoriPolice #CyberSecurity #StopCyberFraud #DigitalSafety #MPPolice #CyberCrime #SafeDigitalIndia #Dindori #DigitalAwareness #BreakingNews #ViralNews #StayAlertStaySafe

Dindori, Dindori | Jun 28, 2026

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 प्रकरण दर्ज; 26 लीटर कच्ची शराब और 42 पाव देशी मदिरा जब्त

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिले के डिंडौरी, समनापुर और शहपुरा वृत्त में शिकायतों के आधार पर लगातार दबिश देकर 6 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान 26 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब तथा 42 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 8,140 रुपये आंकी गई है।

आबकारी विभाग के अनुसार कार्रवाई में डिंडौरी निवासी राम प्रसाद के कब्जे से 22 पाव देशी शराब, लालपुर निवासी रमई से 20 पाव देशी शराब, जबकि कुकर्रामठ एवं अन्य क्षेत्रों से कुल 26 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब बरामद की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी बैधनाथ वासनिक के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में उप निरीक्षक सम्हर सिंह धुर्वे, आबकारी आरक्षक मनीष उइके, करिश्मा सलामे, नगर सैनिक तोक सिंह मरावी, भृत्य मनीष बैरागी तथा वाहन चालक कुलदीप उइके और सुरेन्द्र सिंह ठाकुर ने सक्रिय भूमिका निभाई।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

#Dindori #ExciseDepartment #IllegalLiquor #MPExcise #LiquorRaid #MadhyaPradesh #CrimeNews #ActionAgainstIllegalLiquor #DindoriNews #LawEnforcement #ExciseRaid #BreakingNews #PublicSafety #IllegalTrade #NewsUpdate

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 प्रकरण दर्ज; 26 लीटर कच्ची शराब और 42 पाव देशी मदिरा जब्त मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिले के डिंडौरी, समनापुर और शहपुरा वृत्त में शिकायतों के आधार पर लगातार दबिश देकर 6 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान 26 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब तथा 42 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 8,140 रुपये आंकी गई है। आबकारी विभाग के अनुसार कार्रवाई में डिंडौरी निवासी राम प्रसाद के कब्जे से 22 पाव देशी शराब, लालपुर निवासी रमई से 20 पाव देशी शराब, जबकि कुकर्रामठ एवं अन्य क्षेत्रों से कुल 26 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब बरामद की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी बैधनाथ वासनिक के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में उप निरीक्षक सम्हर सिंह धुर्वे, आबकारी आरक्षक मनीष उइके, करिश्मा सलामे, नगर सैनिक तोक सिंह मरावी, भृत्य मनीष बैरागी तथा वाहन चालक कुलदीप उइके और सुरेन्द्र सिंह ठाकुर ने सक्रिय भूमिका निभाई। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। #Dindori #ExciseDepartment #IllegalLiquor #MPExcise #LiquorRaid #MadhyaPradesh #CrimeNews #ActionAgainstIllegalLiquor #DindoriNews #LawEnforcement #ExciseRaid #BreakingNews #PublicSafety #IllegalTrade #NewsUpdate

Dindori, Dindori | Jun 28, 2026

माँ नर्मदा का आर्शीवाद लेने पश्चात हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ माननीय ओमप्रकाश धुर्वे जी ने नामांकन दाखिल किया। - Dindori News