लालगंज: चेवार पश्चिम, देवगांव कस्बा, कुरूथुआ समेत 9 स्थानों पर ग्राम प्रधान के लिए उपचुनाव में हुआ मतदान, 8 अगस्त को काउंटिंग
आजमगढ जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के अंतर्गत मंगलवार को 9 ग्राम प्रधान पद समेत अन्य पद के लिए मतदान हुआ। लालगंज विकास खण्ड के चेवार पश्चिम व कस्बा देवगांव में ग्राम पंचायत उप चुनाव में ग्राम प्रधान के लिए मतदान हुआ। जिसमें चेवार पश्चिम मे बूथ संख्या 158 ,159,160,161 चारो बूथो पर कुल 2376 मत के सापेक्ष मे 1297 मत पडा। वही कस्बा देवगांव मे भी वोट डाला।