उनियारा: उनियारा उपखंड में एसडीएम के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले कार्मिक
Uniara, Tonk | Sep 3, 2026 उनियारा उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर ने गुरुवार को राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें कुल 485 कार्मिकों में से 100 अनुपस्थित मिले। अलीगढ़ में राउमावि में सर्वाधिक 30 मेसे 18, पीएम श्री में 37 मेसे 18 कार्मिक अनुपस्थित मिले। एसडीएम सुमन गुर्जर ने बताया कि सभी अनुपस्थित कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।