उनियारा: अलीगढ़ में कल रविवार को होगा मुस्लिम तेलियान समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन
Uniara, Tonk | Feb 14, 2026 अलीगढ़ कस्बे के मदिना गार्डन में रविवार 15 फरवरी को मुस्लिम तेलियान समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मुस्लिम तेलियान समाज के जलील चौधरी ने शनिवार को शाम 5 बजे बताया कि विवाह सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। विवाह सम्मेलन में आने लोगों के लिए पांडाल सजाया गया है।