उनियारा उपखंड क्षेत्र के महाराजपुरा गांव में कन्हैया पद दंगल का आयोजन सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया। कन्हैया पद दंगल में भगत सिंह सेना सुप्रीमो व किसान नेता नरेश मीणा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने नरेश मीणा का भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में कन्हैया पद दंगल देखने के लिए मौजूद रहे।